फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामला: एटीएस ने पूछा तो आदित्य बोला, इस्लाम के लिए कुछ भी करूंगा, अब सिर्फ अल्लाह का डर

Wed, 23 Jun 2021 05:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य गुप्ता उर्फ अब्दुल - फोटो : अमर उजाला
मो. उमर गौतम और उसके साथियों ने आदित्य उर्फ अब्दुल को कट्टर बना दिया है। गिरोह आदित्य को दो हजार रुपये देकर खतना भी करवा चुका है। आदित्य अब इस्लाम की ही बातें करता है। इसके लिए कुछ भी कर गुजरने का दावा कर रहा है। अभी भी केरल जाने की जिद पर अड़ा है। दरअसल, मंगलवार को एटीएस की लखनऊ, नोएडा और कानपुर यूनिट के अफसरों ने सांकेतिक भाषा की एक्सपर्ट के साथ आदित्य के घर पहुंचकर कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उसने अपने इरादे जाहिर किए। यह भी पता चला कि धर्मांतरण के तार नेशनल डेफ एसोसिएशन दिल्ली से जुड़े हुए हैं। आदित्य को वहां ले जाया गया था। नौकरी, पैसे और शादी का लालच दिया गया था। आदित्य ने एटीएस को अलीगढ़ निवासी एक मूक बधिर छात्र की फोटो दी। बताया कि अब इसका धर्मांतरण होना है।

 
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य गुप्ता उर्फ अब्दुल - फोटो : अमर उजाला
एटीएस इस छात्र को बचाने में जुट गई है। आशंका है कि किसी आतंकी संगठन से भी उमर के तार जुड़े हो सकते हैं। एटीएस, मिलेट्री इंटेलीजेंस ने इस संबंध में तफ्तीश शुरू कर दी है। आदित्य उर्फ अब्दुल के लापता होने के मामले में कल्याणपुर थाने में दर्ज एफआईआर से अपहरण की धारा हटेगी, लेकिन मामले की जांच जारी रहेगी। पुलिस जल्द ही आदित्य और परिजनों के बयान लेगी। केस की जांच पुलिस कमिश्नर की निगरानी में होगी। 10 मार्च 2021 को आदित्य लापता हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 5
साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट से बात करता आदित्य - फोटो : amar ujala
12 अप्रैल को पिता ने कल्याणपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को आदित्य खुद ही घर आ गया। इससे अपहरण का आरोप साबित नहीं हुआ। आदित्य ने सांकेतिक भाषा के एक्सपर्ट के जरिये बताया कि वह मर्जी से घर से गया था। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि केस बंद नहीं किया जाएगा। 

 

4 of 5
आदित्य का धर्म परिवर्तन करवाने वाला उमर - फोटो : amar ujala
यहां के युवा संपर्क में 
सूत्रों के मुताबिक चमनगंज, बाबूपुरवा और जूही के कई युवक मोहम्मद उमर और आदित्य के संपर्क में रहे हैं। कई गैर मुस्लिम युवक भी शामिल हैं। ये सभी संगठन के लिए काम कर रहे हैं। लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मोटीवेट कर रहे हैं। आदित्य के अपहरण केस की जांच के दौरान इनमें से कई नाम सामने आए थे लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी थी। इसके लिए बाकायदा फंडिंग की जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों को हर महीने पांच दस हजार रुपये दिये जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य से बना अब्दुल - फोटो : amar ujala
मुझे सिर्फ अल्लाह से डर लगता है
आदित्य अभी भी परिवार वालों की बातों पर विश्वास न करके वापस उसी गिरोह के साथ जाने की बात कर रहा है। बड़ी-बड़ी दाढ़ी रखी थी। मंगलवार को परिजनों के कहने पर उसने दाढ़ी बनवाई। एफआईआर दर्ज होने से काफी नाराज है। उसने कहा कि अब उसको किसी से डर नहीं लगता। उसको सिर्फ अल्लाह से डर लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें