फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इस नहर में गड़ी है लाखों रुपयों से भरी ATM कैश वैन!

Tue, 27 Mar 2018 06:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
नहर में खुदाई कराती गुजरात पुलिस
यूपी के इटावा जिले में चौबिया इलाके की ये नहर आज चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इस नहर में 98 लाख रुपयों से भरी कैश वैन गड़ी होने की सूचना खुद उस ड्राइवर ने दी है जो अहमदाबाद से इस कैशवैन को चुराकर यहां लाया था। 
 
विज्ञापन

2 of 4
नहर में खुदाई कराती पुलिस
वैन चुराने वाले आरोपी की निशानदेही पर इटावा चौबिया थानाक्षेत्र और गुजरात की पुलिस इलाके की एक नहर में पिछले कई घंटों से जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई करा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
नहर में खुदाई कराती पुलिस
बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद से एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन चुराकर भागे आरोपी को साथ मे लेकर कैश वैन ढूंढने आयी गुजरात पुलिस के निर्देश पर खुदाई अभियान चलाया गया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
गुजरात पुलिस की गाड़ी
आरोपी के मुताबिक उसने थाना चौबिया क्षेत्र के नहर में गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दी थी,पुलिस जेसीबी मशीन से नहर को खुदवाने में जुटी है। वैन में 98 लाख की नगदी भरी थी। एटीएम कैश वैन का ड्राइवर ही गाड़ी को चुराकर इटावा ले आया था। खुदाई जारी है अभी तक जमन में गड़ी वैन का कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें