अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कानपुुर आए हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कनपुरियों को खूब हंसाया। जो हंसे उसका घर बसे, जिसका घर बसे फिर उससे पूछो कभी हंसे... जैसे चुटकुलों के अलावा कानपुर के मोहल्लों का नाम लेकर लोगों को हंसाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
राजू ने कानपुर के मोहल्लों झकरकटी, गंदा नाला, घुमनी मोहाल, बादशाही नाका, लाठी मोहाल, बर्रा, अफीम कोठी के नामों पर भी चुटकुले सुनाए। बोले अफीम कोठी में सब टुन्न रहते हैं। बादशाही नाका, हिंडोला, बर्रा, किदवई नगर में रहने वालों की तो बात ही निराली है।
विज्ञापन
3 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी पर राजू बोले कि आठ नवंबर 2016 को रात आठ बजे मोदी जी टीवी पर अवतरित हुए थे। इसके बाद टीवी पर मोदी जी को देखकर मन में यही सवाल उठते थे कि अब का बंद करइहौ। कानपुर से रुपये बहुत निकले हैं। यहां लोग बोरी में रुपया भरकर रखते हैं।
4 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर गुड मार्निंग के संदेशों पर भी उन्होंने चुटीले अंदाज में व्यंग्य किया। टीवी पर रात को 12 बजे वाले विज्ञापनों पर भी हंसी के रसगुल्ले फोड़े।