फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजू हत्याकांड: बाथरूम में मिली थी इंजीनियर बहू की लाश, सास को भेजा गया जेल, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

Fri, 29 Jan 2021 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या का मामला: मृतका आरजू - फोटो : amar ujala
कानपुर में इंजीनियर आरजू की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को उसकी सास पिंकी गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की सीडीआर और मेडिकल रिपोर्ट को अहम साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : amar ujala
अन्य आरोपियों के भूमिका की जांच जारी है। मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी नीरज कटारे की बेटी आरजू की शादी नौबस्ता के केशव नगर निवासी अमनदीप के साथ हुई थी। शादी के 17 दिन बाद ही ससुराल में आरजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
पति के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज कर तीन दिन बाद अमनदीप को जेल भेजा था। मामले की जांच कर रहे सीओ नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर लोकेशन होना बेहद अहम हैं।

 

4 of 5
आरजू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुधांशु कटियार और डॉ. महेंद्र चंद्र के बयान को महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होंने दम घोटने की बात बताई है। इसमें एक से दो या  इससे अधिक लोगों के शामिल होने का भी जिक्र किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वारदात में आरजू की सास पिंकी की भूमिका पाई गई है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि जेल में बंद अमनदीप के बयान दर्ज करने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें