फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड न होने से आप भी कर रहे हैं इन दिक्कतों का सामना, तो देर किस बात की करें ये काम

Fri, 06 Jul 2018 09:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
जिन गरीब परिवारों को अब तक सस्ते दरों पर गेहूं व चावल नहीं मिल रहा है और जिनके नाम राशन की पात्रता सूची में दर्ज नहीं हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार ने विशेष योजना अन्न लागू की है। इसमें दस जुलाई तक अभियान चलाकर राशनकार्ड बनाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इटावा जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जो गरीब परिवार 10 जुलाई तक आवेदन कर देंगे। उनकी जांच करके 6 से 11 अगस्त के मध्य उनको राशनकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह योजना उन गरीब परिवारों के लिए जिनके नाम खाद्य सुरक्षा योजना की मौजूदा पात्रता सूची में नहीं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
डीएसओ ने कहा कि पात्र गृहस्थी के तौर पर इन गरीब परिवारों के राशनकार्ड बनेंगे। जिसमें महिला मुखिया होगी। इसके लिए मुखिया की फोटो के साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधारकार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकापी जमा करनी होगी। 

 

4 of 5
डेमो पिक
डीएसओ ने कहा कि जन सुविधा केंद्रों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा आवेदक चाहे तो ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास व एसडीएम कार्यालय व नगरीय क्षेत्र में जिला पूर्ति कार्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने सभी पात्रों को राशनकार्ड उपलब्ध कराने और समाज के छूटे हुए कमजोर वर्ग के लोगों के नाम पात्रता सूची में शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण को लेकर पूर्ति निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह पारदर्शिता के साथ गेहूं व चावल आदि का वितरण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें