फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी का कमाल: बदमाशों ने चार दिन की रेकी, ताला देख घुसे थे घर में, अमेरिका में बैठे युवक ने ऐसे बचाया

Wed, 19 Jan 2022 01:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में लूट की वारदात को सेंसर कैमरे की मदद से किया नाकाम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर में बदमाश इलाके की चार दिनों से रेकी कर रहे थे। जब देखा कि लगातार इंजीनियर विजय अवस्थी का मकान बंद है और गेट पर ताला लटक रहा है तो उनको यकीन हो गया कि इसमें लंबे समय के लिए लोग बाहर हैं। इसलिए इस घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। यह खुलासा खुद पकड़े गए शातिर बदमाश सोनू ने किया। यही नहीं आसपास के कई घरों में वह मजदूरी का काम भी कर चुका है। इसलिए श्याम नगर में ही रेकी कर रहा था।  विजय के मकान में एक परिवार किराये पर रहता है। वहीं फतेहपुर निवासी कल्लू घर की देखरेख करते हैं। वहीं रुकते भी हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की गोली से नहीं घायल हुआ बदमाश - फोटो : amar ujala
किरायेदार पिछले कई महीनों से अपने गांव में हैं जबकि कल्लू पांच दिन पहले ही अपने गांव गया था। इसी दौरान सोनू व अन्य साथी इलाके में रेकी कर रहे थे। यह पता कर रहे थे कि कौन सा मकान बंद पड़ा है। जिसमें चोरी की जाए। इस बीच विजय के बंद घर पर उनकी नजर पड़ गई। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur news - फोटो : amar ujala
पुलिस को किया गुमराह, गलत पता बताया 
पुलिस को आरोपी ने बताया था कि वह हमीरपुर का रहने वाला है। जब हमीरपुर पुलिस से उसकी बात करवाकर पूरा पता पूछा तो उसने एक इलाका व मकान नंबर बताया। पुलिस जब वहां पहुंची जो जानकारी हुई कि वहां सोनू का कोई शख्स नहीं रहता है। तब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि वह नर्वल के पाली गांव का रहने वाला है। 

 

4 of 5
घर की तलाशी लेने के बाद बाहर निकलते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद 
पुलिस को मकान के पीछे खाली प्लाट में एक तमंचा बरामद हुआ। एक खोखा व एक कारतूस भी मिला। एक पेच कस मिला। जिससे बदमाश ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जिसको पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जांच मं शामिल कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में चोर घुसने की सूचना पर पहुंची थी बहने - फोटो : amar ujala
तार काटा, तब भी आवाज आती रही 
जैसे ही सोनू मुख्य गेट से भीतर दाखिल हुआ। कैमरे से विजय ने उसको देखना शुरू कर दिया। तुरंत ही वह उसको चेतावनी देकर बाहर जाने को कहने लगे। यह सुनकर सोनू चौंक गया। कैमरे को जाने वाले तार को कोट दिया। मगर उसका एक कनेक्शन भीतर से था। लिहाजा कैमरा व उसका साउंड काम करता रहा। तार कटने के बाद भी विजय की आवाज वहां तक पहुंचती रही। परिजनों ने मंगलवार को कैमरे सही करवाए। मकान में तीन से चार कैमरे लगे हुए हैं। जिससे चप्पे चप्पे पर नजर रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें