अमर उजाला के बैनर तले बुधवार को हरदोई जिले के श्रीशचंद्र अग्रवाल बरातघर में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम 10 स्थान पर रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज अजय कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक यादव और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों शशांक मिश्रा, रिया गुप्ता, कुशाग्रप्रताप सिंह, आदित्य गुप्ता और आस्था गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मेधावियों का सम्मान करने के बाद प्रभारी जिला जज अजय कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे कार्य के लिए हौसलाफजाई करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बेहतर परिणाम दिए, उनका उत्साहवर्धन करना इसलिए भी जरूरी है कि वह मेहनत में निरंतरता बनाए रखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सीजेएम दीपक यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन मेधावियों की हिम्मत बढ़ाती है और कुछ विशिष्ट करने का जज्बा भी पैदा करती है। विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि परिश्रम करने वालों को सफलता जरूर मिलती है।
तीनों ही अधिकारियों ने अमर उजाला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन लोगों ने अपने सेवाकाल में बहुत से आयोजन देखे लेकिन अमर उजाला ने जिस तरह का आयोजन किया है ऐसा पहले नहीं देखा।
तीनों ही न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह ने किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सुशील अवस्थी छोटे महाराज के अलावा अधिवक्ता सत्यम तिवारी, मुकेश सिंह, सचिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह
- फोटो : अमर उजाला
मेहनत सही दिशा में हो तो फलीभूत जरूर होती
प्रभारी जिला जज और अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह न्यायिक सेवा में नहीं आना चाहते थे। पिता की जिद पर उन्होंने कानून की पढ़ाई शुरू की, क्योंकि पिता को अहसास था कि बेटे के लिए सही दिशा क्या है। पढना शुरू किया तो मन लगता चला गया और परिणाम आज आप सबके सामने है। उन्होंने कहा कि मेहनत सही दिशा में हो तो फलीभूत जरूर होती है।
4 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह
- फोटो : अमर उजाला
छोटे शहरों में भी मिलतीं हैं बड़ी उपलब्धियां
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक यादव ने कहा कि जरूरी नहीं कि बड़ी उपलब्धियां बड़े शहरों में ही मिलें। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में भी बड़ी उपलब्धियां मिलती हैं। नचिकेता, प्रहलाद एवं अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए सीजेएम ने कहा कि इन तीनों को ही अपने कारण जाना जाता है, न कि इनके पिता के कारण। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों में से ही कल के अधिकारी, इंजीनियर, डाक्टर, साइंटिस्ट और राजनेता भी निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह
- फोटो : अमर उजाला
जीवन का संक्रमणकाल है गलत निर्णय न लें
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र न तो बच्चे रह जाते हैं और न ही बड़े हो पाते हैं। किशोरावस्था में होते हैं और यह संक्रमणकाल होता है। इस दौरान बच्चों को भविष्य तय करने की जद्दोजहद भी होती है, लेकिन यह भी सही है कि इस दौरान एक भी गलत निर्णय भविष्य को लेकर मुसीबत खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठों, अभिभावकों से भविष्य को लेकर चर्चा जरूर करें और अपने मन की बात भी जरूर कहें।
विज्ञापन
6 of 7
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर सकते प्रमाणपत्र
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम 10 स्थान पर रहे जो विद्यार्थी आयोजन में नहीं पहुंच सके, वह अपने प्रमाण पत्र और मेडल अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए बाहर हैं, उनके अभिभावक भी प्रमाण पत्र और मेडल प्राप्त कर सकते हैं।