फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया : मार्केट में छाया रोज गोल्ड कलेक्शन, जानें कौन सी जवैलरी है ट्रेंडिंग

Fri, 06 Apr 2018 01:11 PM IST
एश्वर्या द्विवेदी, कानपुर

सार

- बाजार में ग्राहकों के लिए हर रेंज की डिजाइनर ज्वैलरी
- 10 ग्राम सोने पर 500 रुपये की छूट, डायमंड में 12 प्रतिशत की
 
विज्ञापन
1 of 7
डेमाे पिक
अक्षय तृतीया इस बार 18 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन आभूषण खरीदने का विशेष महत्व है। मार्केट भी पूरी तरह से तैयार है। साथ ही हर रेंज में डिजाइनर ज्वैलरी भी आई है जो वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेस के साथ पहनी जा सकती है। जानें कौन सी जवैलरी इन दिनों ट्रेंड में है...
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमाे पिक
इस बार खास रोज गोल्ड कलेक्शन मार्केट में आया है। इसमें हल्के सेट से लेकर भारी सेट मार्केट में आए हैं। अक्षय तृतीया के लिए मार्के ट में विशेष ऑफर भी आए हैं। इसके अंतर्गत 10 ग्राम सोने पर 500 रुपये की छूट है और डायमंड की खरीद पर 12 प्रतिशत डिस्काउंट है।
 
विज्ञापन

इटालियन रोज गोल्ड सेट है खास

3 of 7
डेमाे पिक
इस बार मार्केट में रोज गोल्ड का खास कलेक्शन आया है। चोकर सेट हो या फिर इटालियन एमरल्ड सेट। सब कुछ ग्राहकों को आकर्षित करेगा। दरअसल, इटालियन एमरल्ड सेट हल्के सेट हैं। इसमें रोज गोल्ड के साथ मल्टीकलर अमेरिकन डायमंड लगाए गए हैं। पतली डिजाइन में मिलने वाले इन सेट की खास बात है कि इनको गाउन और साड़ी दोनों के साथ आराम से पहना जा सकता है। इसकी रेंज एक लाख पचास हजार रुपये से शुरू है।

फ्यूजन सेट, पोल्की रोज गोल्ड सेट

4 of 7
डेमाे पिक
मार्केट में कई डिजाइनर भारी ज्वैलरी भी आई हैं। गले से लगा हुआ टेंपल चोकर सेट व कुंदन एंटीक सेट उन ग्राहकों को खासा पसंद आएगा जिनको पारंपरिक डिजाइन पसंद आती है। इसमें रोज गोल्ड के साथ कुंदन की कारीगरी की गई है। वहीं, इसी में फ्यूजन डायमंड रोज गोल्ड सेट व डिटैचेबल सेट भी है जिसको हार और पेंडेंट सेट दोनों की तरह पहना जा सकता है। पांच लाख से इनकी रेंज की शुरुआत है।
विज्ञापन

रोज गोल्ड में डांसिंग डायमंड ब्रेसलेट 

5 of 7
डेमाे पिक
बाजार में रोज गोल्ड ब्रेसलेट की स्पेशल रेंज भी आई है। इसकी रेंज पचास हजार रुपये से शुरू है। इसमें डांसिंग डायमंड, फूलों के डिजाइन में बने कई डिजाइनर ब्रेसलेट बाजार में आए हैं। वहीं, पद्मावती स्टाइल हैवी कड़े भी बाजार में हैं।
विज्ञापन

6 of 7
डेमाे पिक
अक्षय तृतीया को देखते हुए पूरी तैयारी है। हर रेंज में डिजाइनर ज्वैलरी का कलेक्शन मंगाया है। साथ ही सहालग भी है तो इसके लिए भी एंटीक, पोल्की कुंदन रोज गोल्ड सेट के खास वेडिंग कलेक्शन लांच किए हैं। - विवेक गुप्ता, डायरेक्टर, लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमाे पिक
इस बार रोज गोल्ड की खास रेंज मार्केट में आई है। झुमकी से लेकर गले के हार तक बाजार में हैं। उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर अच्छी बिक्री होगी।- राकेश गोयल, डायरेक्टर, कादम्बरी ज्वैलर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें