फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले ‘विकास’ पूछ रहा है 'रैली में सांड अपना ज्ञापन देने घुस आया क्या'

Fri, 26 Apr 2019 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव ने सांड को बनाया मुद्दा, बोला भाजपा पर हमला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए हमला किया है। इस बार अखिलेश का मुद्दा है सांड। आपको बताते चले कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी आवारा जानवरों को गो संरक्षण केंद्रों में रखने के आदेश दिये थे जो पूरी तरह से नाकाम रहे।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव की रैली में सांड ने सिपाही पर बोला हमला

पिछले  कुछ दिनों में बीसे से ज्यादा गोवंश दम तोड़ चुके हैं और अब अखिलेश यादव ने सांड क सहारा लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। ‘विकास’ पूछ रहा है: आजकल आप देख रहे हैं कि नहीं कि किस तरह अनाथ साँड़ों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है..? कल रैली में एक साँड़ अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला, जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ।


 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश के रैली स्थल पर सांड का हंगामा
गुरुवार को तिर्वा में डीएन कालेज रैली स्थल के पास बने हेलीपैड की बैरीकेडिंग तोड़कर एक सांड़ अंदर घुस आया। उसने जमकर उत्पात मचाया। सुरक्षा में हुई इस चूक से पुलिस अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हेलीपैड स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मी को उठाकर सांड़ ने पटक दिया। करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। आधे घंटे तक सांड़ के पीछे पुलिसकर्मी और अधिकारी भागते दिखे।  

 

4 of 5
हेलीपैड पर सांड ने ढाया आतंक
बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। अखिलेश ने मंच पर आने के बाद करीब 10 मिनट तक इसी वाक्या पर अपना भाषण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, आप सभी ने देखा होगा कि कैसे कोई हेलीपैड तक घुस आया और हमारी-आपकी जनसभा को रोकने का प्रयास किया। कहा, सांड़ शायद हरदोई वाला हेलीकाप्टर समझकर आया था कि चलो अपनी समस्या बता दें लेकिन हम लोगों के आने की जानकारी होने पर वह लौट गया। बता दें कि हरदोई में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान एक सांड़ हेलीपैड पर घुस गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रैली में सांड ने मचाया तांडव
अखिलेश ने कहा, मामले की जानकारी होते ही मैने डीजीपी को फोन कर कहा कि कोई है, जो हमारी जनसभा को रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह समझ नहीं पाए। कहा कि मैंने उन्हें दो से तीन बार कहा लेकिन वह समझ नहीं सके। मैने डीजीपी से कहा कि कोई अपनी शिकायत लेकर यहां आया है। योगी का नाम लिए बगैर तंज कसा कि किसानों को ऐसे न जाने कितनों ने परेशान कर रखा है, इसका एक उदाहरण तो आपने देख ही लिया होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें