फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS सियासत में फिर हुई सांड की एंट्री, इस बार वो हुआ हमलावर तो 15 मिनट हवा में लटके रहे अखिलेश

Fri, 26 Apr 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड
कन्नौज में गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान सभा स्थल में एक सांड घुस आया। इस पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि जब वो घुसे तो हमने डीजीपी साहब को फोन किया। उनसे कहा कि हमारी जनसभा को कोई खराब करने आया है, वो नहीं समझ पाए। आपको बता दें कि सांड के मैदान में घुसने से अखिलेश का हेलीकॉप्टर लगभग 15 मिनट तक जमीन पर नहीं उतर सका।

अखिलेश का तंज- हमे नहीं पता था कि हमें सुनने के लिए ये भी आएंगे
विज्ञापन

2 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड
हमने फिर बताया कि सभा में कौन घुसा है वो फिर भी नहीं समझ पाये। फिर हमें बताना पड़ा कि यहां कौन आया है।
विज्ञापन

3 of 5
सांड घुसने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
हमे नहीं पता था कि हमें सुनने के लिए ये भी आएंगे। अखिलेश ने हरदोई में सीएम योगी की रैली में सांड घुसने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये कहीं भी आ जाएंगे।



 

4 of 5
सांड ने युवक पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
उन्हे लगा होगा कि यहां पर भी हरदोई वाला हेलीकॉप्टर आया है तो चलाे शिकायत कर लें। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि सत्ता में रहने के लिए भाजपा वाले कोई भी मर्यादा लांघ सकते हैं। इनके द्वारा मर्यादा की सभी सीमाओं को पार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने इस घटना को लेकर एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा-

5 of 5
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट - फोटो : twitter
21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है। अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो गरीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें