उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर की बेटी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप जैसे लोगों के आने से लगता है कि अब हमारा देश और भविष्य की बागडोर सुरक्षित हाथों में है। इतना ही नहीं अखिलेश ने यह भी कहा कि हम एक दूसरे के साथ सम्मानजन व्यवहार करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
कानपुर की बेटी जयजीत कौर होरा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2016 टॉप कर शहर का मान बढ़ाया है। जयजीत यहां कौशलपुरी गुमटी नंबर-5 की रहने वाली हैं। खास बात है कि जयजीत के पति आशुतोष मिश्र ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर कोऑपरेटिव पद मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
शहर के 20 से अधिक उम्मीदवारों ने यूपीपीसीएस-2016 में सफलता हासिल की है। इसमें कानपुर में रहकर तैयारी करने वाले फतेहपुर के प्रखर उत्तम को चौथी रैंक मिली है। अविनाश सिंह, अंकित, राधेश्याम गोंड, स्वाती गुप्ता, लवी मिश्रा, अंबुजा त्रिवेदी, नम्रता सिंह सहित कई उम्मीदवारों ने भी सफलता हासिल की है। सफल हुए उम्मीदवारों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
4 of 5
डेमो
परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लेटलतीफी पर नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि दो से तीन वर्ष बाद परीक्षाओं का परिणाम जारी करना युवाओं के करियर के साथ खिलवाड़ है। इसमें आयोग को सुधार की कोशिश करनी चाहिए।
पीसीएस-2016 में कानपुर के दामोदर नगर में रहकर पढ़ाई करने वाले प्रखर उत्तम को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। प्रखर को डिप्टी कलेक्टर पद मिला है। वह मूल रूप से फतेहपुर के बिंदकी निवासी हैं। प्रखर की मां ऊषा उत्तम बिंदकी में स्कूल चलाती थीं, जबकि पिता अनिल उत्तम किसान हैं।