फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजा बोला...विधवा चाची और उसके प्रेमी के बीच नाजायज संबंध थे, साथ देखा तो सिर पर खून सवार हो गया

Sun, 24 Feb 2019 02:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
विधवा युवती और उसके कथित प्रेमी की हत्या का जब बांदा पुलिस ने खुलासा किया तो एक पल के लिए उनके भी होश उड़ गए। विधवा युवती और उसके कथित प्रेमी की हत्या का कातिल युवती का भतीजा ही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर युवती का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
19 फरवरी की रात कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में सुनीता यादव (32) पत्नी रामनिहोर (मृतक) और चित्रकूट जिले के पिपरोदर गांव के रामऔतार प्रजापति (28) की एक साथ गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध की चर्चा शुरू से ही थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मीडिया को बताया कि दोहरे हत्याकांड में शनिवार को कमासिन प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार की टीम ने इटर्रा गांव मोड़ के पास राजेश पुत्र मातादीन यादव (इटर्रा) को सुबह करीब 10.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक कड़ाई से पूछताछ करने पर राजेश ने दोहरे हत्याकांड का राज खोल दिया। वह सुनीता का भतीजा है।

 

4 of 5
डेमो
पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि चाची सुनीता और रामऔतार के बीच नाजायज संबंध थे। इससे समाज में हमारी बेइज्जती हो रही थी। इसीलिए उसने चाकू से गला काटकर दोनों की हत्या कर दी। यह भी बताया कि चाकू उसे साथी राजा यादव उर्फ रामदेश पुत्र ललुवा ने ला कर दिया। वह कमासिन थाना क्षेत्र के दलपा पुरवा का रहने वाला है। हत्याओं के बाद उसने चाकू गांव के पास खेत में फेंक दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
रामऔतार का मोबाइल उसने यमुना में फेंक दिया और सुनीता का मोबाइल अपने पास रख लिया। एसपी ने बताया कि मोबाइल राजेश के पास से बरामद कर लिया है। साथ ही रामऔतार के मोबाइल का चार्जर भी बरामद हुआ है। खेत से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कमासिन प्रभारी निरीक्षक सहित बिसंडा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिवेदी, एसआई विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवगणेश, रिक्रूट आशुतोष कुमार यादव, राहुल यादव, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें