फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल के बाद आया अखिलेश का बड़ा बयान, क्यों किया पुलवामा हमले का जिक्र, निशाने पर रहे ये चेहरे

Mon, 20 May 2019 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में सेना के शहीद जवान के घर डेरापुर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूके। कहा कि ऐसी गुफा में वह भी जाना चाहेंगे, जहां टीवी चैनलों के कैमरे और सारी सुख सुविधाएं हों।

 
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की घटना जिक्र किया। प्रदेश सरकार ने बजट में जवानों का ख्याल नहीं रखा। इसके साथ ही उन्होंने देश को नया प्रधानमंत्री मिलने की बात कही। वहीं उन्होंने पत्रकारों के कई अन्य सवालों के भी जवाब दिए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी डिंपल के साथ अखिलेश यादव
अखिलेश यादव जम्मू कश्मीर में शहीद हुए डेरापुर के जवान रोहित यादव के उनके घर पहुुंचे। वहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद वह बाहर निकलने के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

 

4 of 5
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
करीब आठ मिनट की बातचीत में अखिलेश के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। देश के जवान शहीद हो रहे हैं अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने भारी भरकम बजट पेश करने का दावा किया है लेकिन उसमें जवानों का ख्याल नहीं रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की सीटें अधिक आने पर गठबंधन का समर्थन मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बात कांग्रेस की नहीं है। इस बार देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। उन्होंने भाजपा पर जाति-धर्म में बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें