इटावाः बारिश से एक बार फिर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर किनारे की मिट्टी धंसने से 20 फुट तक गहरी दरारें पड़ गईं। चौपला पुल के पास चार फुट गहरा और छह फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। एनसीसी कंपनी के कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 4
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी चार कंपनियों को दी गई थी। सौरिख से इटावा के बीच एक्सप्रेस-वे व उसकी सर्विस लेन के निर्माण की जिम्मेदारी नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश में बार-बार दरारें पड़ रही हैं। एक बार फिर से शनिवार को भी चौबिया थाने के चौपला पुल के बगल की मिट्टी धंसने से 116 किलोमीटर के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 20 मीटर तक लंबी दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन
3 of 4
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
दरार की सूचना मिलने पर निर्माण करने वाली कंपनी एनसीसी के अवर अभियंता शकील अहमद के साथ कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज बालियान ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम से पानी नहीं निकल रहा है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
उन्होने बताया कि इसकी वजह से एक्सप्रेसवे के बगल की मिट्टी धंस रही है और सड़क पर दरारें पड़ रही हैं। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो अगस्त 2018 को 131 से 132 किमी के बीच एक्सप्रेसवे पर दरारें पड़ी थीं।