बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रवि किशन 'सनकी दरोगा' बनकर अपराधियों पर हथौड़ा चलाते नजर आने वाले हैं। दरअसल फिल्म सनकी दरोगा की शूटिंग यूपी के उन्नाव जिले में चल रही है। इसी सिलसिले में रविकिशन उन्नाव में हैं। रविकिशन ने बलात्कार करने वालों पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि रेपिस्ट को हथौड़ों से मारना चाहिए। रवि कहते हैं कि मेरी भी बेटियां हैं। ऐसी खबरें जब पढ़ता या सुनता हूं तो उन्हीं का चेहरा आखों के सामने आ जाता है।
विज्ञापन
2 of 4
उन्नाव में फिल्म की शूटिंग के दौरान रवि किशन
रवि ने कहा कि मुझे लगता है कि हर इनसान को इस तरह की घटना को अपने परिवार से जोड़कर देखना चाहिए। क्यों लोग दरिंदे बन रहे हैं? जो शारीरिक रूप से कमजोर है, जिसे ईश्वर ने जननी बनाया है, उसके साथ ऐसी हैवानियत कैसे कोई कर सकता है। ऐसे लोगों को तभी रोका जा सकेगा, जब उनमें मौत का भय होगा।
विज्ञापन
3 of 4
सनकी दरोगा फिल्म का पोस्टर
उन्नाव बिछिया विकासखंड के तौरा गांव में स्थित संस्कार डिग्री कालेज में भोजपुरी फिल्म सनकी दरोगा की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रविकिशन व अभिनेत्री अंजना सिंह ने भाग लिया। इस दौरान शूटिंग देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म में अभिनेत्री अंजना सिंह को एक सनकी दरोगा के प्यार में पागल होना दिखाया गया है। वहीं दरोगा बने रविकिशन भी अंजना के प्यार में पागल हैं। रविकिशन ने कहा कि सनकी दरोगा के लिए उन्होंने खास तैयारी की है। क्योंकि विषय के हिसाब से खुद को किरदार में ढालना होता है। फिल्म की नायिका अंजना सिंह के अनुसार, रवि किशन एक्टिंग के पावर हाउस हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके साथ काम करने का अनुभव ही अलग होता है।
रवि किशन ने भी अंजना सिंह के साथ अपनी केमिस्ट्री को बेहतरीन बताते हुए कहा कि दर्शक उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। रविकिशन ने बताया कि फि ल्म में उन्होंने दरोगा का किरदार निभाया है जो अपराधियों को हथौड़ी से मारता है। फिल्म डॉर्सिंग शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्माण अनुया चौहान कुडेचा, रितेश कुडेचा और प्रेम गोरा गांधी कर रहे हैं। इसके सह निर्माता देवांग ढोलकिया और तेजल शाह व को-प्रोड्यूसर दिनेश तिवारी हैं। सनकी दरोगा के निर्देशक सैफ किदवई विज्ञापन जगत के बड़े चेहरे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।