फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गला रेता फिर कलाइयां काटी, दुपट्टे से बंधे पैर बता रहे थे कितना क्रूर था हत्या करने का तरीका

Tue, 19 Feb 2019 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 2
छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन
कानपुर के नौबस्ता में महिला अधिवक्ता की बेटी स्नेहा गुप्ता (24) की सोमवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों हाथों की कलाइयां भी काटी थीं। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे। सिर पर गहरा घाव भी मिला है। वह घर में अकेली थी। शाम को मौसा के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अनंत देव ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने शव के पास मिले चाकू को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लूट के बाद हत्या समेत कई बिंदुओं पर छानबीन शुरु कर दी है। डब्ल्यू ब्लॉक, केशव नगर निवासी महिला अधिवक्ता पद्मा सिंह तलाकशुदा हैं और बेटी फार्मेसी छात्रा स्नेहा के साथ रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नेहा घर पर अकेली थी

सोमवार को पद्मा कचहरी गई थीं। स्नेहा घर पर अकेली थी। शाम को पीओपी कारीगर जरौली बर्रा निवासी मौसा रमशंकर सोनी घर पहुंचे तो मेनगेट के बाहर दो युवक खड़े थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि स्नेहा का कोरियर आया है, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही है।

इसके बाद रमाशंकर ने स्नेहा का मोबाइल मिलाया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद रमाशंकर ने पद्मा को फोन किया। पद्मा ने उन्हें बताया कि स्नेहा घर पर ही थी। फिर मेनगेट से अंदर घुसने के बाद रमाशंकर ने स्नेहा को कई आवाज दीं, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह पीछे के कमरे में पहुंचे तो स्नेहा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें