कानपुर से लखनऊ जा रही ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में दो संदिग्धों के बीच आपस में ट्रेन को बम से उड़ाने की चर्चा सुन एक युवक अजगैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गया। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ ने युवक के साथ ट्रेन की सघन चेकिंग की। इस दौरान युवक संदिग्धों की पहचान नहीं कर सका। हालात सामान्य होने के करीब तीन घंटे बाद ट्रेन लखनऊ रवाना की गई। उधर, पूरी रात ट्रेनों में सर्च जारी रहा।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के केशवबारी निवासी पिंटू रविवार शाम ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। केरल से लौट रहे पिंटू झांसी से ग्वालियर मेल के जनरल कोच में बैठे थे। शाम करीब 7.57 बजे ट्रेन उन्नाव जंक्शन से रुकने बाद लखनऊ रवाना हुई थी। पिंटू के मुताबिक उसकी बगल वाली सीट में बैठे दो युवक आपस में लखनऊ से पहले ट्रेन को बम से उड़ाने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
साथ ही मोबाइल पर लगातार किसी से संपर्क में थे। इस पर अजगैन रेलवे स्टेशन के पहले वह ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर कूद गया। स्टेशन मास्टर को संदिग्धों की बातचीत के बारे में बताया। स्टेशन मास्टर ने युवक को कार्यालय में रोककर कंट्रोल रूम व जीआरपी को सूचना दी। मामले की सूचना पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
4 of 6
डेमो
रात करीब 10 बजे ट्रेन को लखनऊ के पिपरसंड स्टेशन पर रोककर जांच शुरू की गई। स्निफर डॉग भी बुलाया गया। कुछ ही देर में जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय युवक को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्नाव व लखनऊ के अधिकारियों ने युवक को साथ लेकर ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाश में ढाई घंटे पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
मगर न तो संदिग्ध युवक मिले और न ही कोई संदिग्ध वस्तु पाई गई। सब सामान्य होने पर करीब 12.30 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। उधर, देर रात जीआरपी व आरपीएफ ने मॉडल रेलवे स्टेशन पर कामाख्या एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को खंगाला।
जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि पिंटू की सूचना पर ग्वालियर-बरौनी मेल में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान युवक को साथ लेकर संदिग्धों की पड़ताल की गई। इस दौरान न तो संदिग्ध युवक मिले और न ही कोई संदिग्ध वस्तु पाई गई। करीब तीन घंटे ट्रेन की सघन जांच कर लखनऊ के लिए रवाना किया गया। बताया कि युवक का पता लेकर सोमवार दोपहर उसे छोड़ दिया गया।