पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ी। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी।
विज्ञापन
2 of 7
लॉकडाउन का 16वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता क्षेत्र के मछरिया रोड पर सन्नाटा दिखा। वहीं मछरिया की गलियों में खूब चहल कदमी है, दुकान के आधे शटर उठाकर बिक्री भी की जा रही है। गलियों के बाहर कुछ लोग खड़े हैं जो मीडिया की गाड़ी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
लॉकडाउन का 16वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
यशोदा नगर के ब्लॉक रोड को क्षेत्रीय लोगों ने बस खड़ी कर बंद कर दिया है। क्षेत्र के आनंद पांडे ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहींं दिया जा रहा है, न ही क्षेत्रीय लोग बाहर जा रहे हैं।
4 of 7
लॉकडाउन का 16वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्ण लॉकडाउन के बाद नौबस्ता आंनद विहार में भी बाहरी लोगों को रोकने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने सस्सी बांध दी है। ताज नगर नौबस्ता में भी क्षेत्रीय लोगों द्वारा गली में आने जाने वालों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
लॉकडाउन का 16वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
मछरिया के हॉटस्पॉट एरिया को कहीं से भी सील नहीं किया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग दिखी और ना ही कहीं पुलिस। सिर्फ खैर मस्जिद का गेट बंद करके बैरिकेडिंग की गई है। बाकी 4 किलोमीटर क्षेत्र का पूरा इलाका खुला है। किसी भी रास्ते से, गली से खैर मस्जिद तक पहुंचा जा सकता है। सुबह 8 से 9 के बीच यहां न तो पुलिस दिखी न ही लोगों को इधर से उधर आने जाने से रोकने के लिए कोई इंतजाम हुए।
विज्ञापन
6 of 7
लॉकडाउन का 16वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
शहर के दक्षिणी क्षेत्र के अधिकतर मोहल्लों में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं दिखी। सुबह 7 बजे से ही लोगों का निकलना चालू हो गया। अन्य दिनों की अपेक्षा पुलिस का मूवमेंट भी कम दिखा।
कल्याणपुर सब्जी मंडी में आज एक भी ठेला नहीं लगा। बिधनू के माधवबाग में सब्जी मंडी लगी। वहीं कल्याणपुर न्यू शिवली रोड में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। किदवई नगर वाई वन ब्लॉक में सन्नाटा छाया रहा। गलियों के दुकानदार दुकानों के शटर बंद किये रहे लेकिन घरों से ही किराने का सामान बेचा गया।