फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे बिना मरजावां': Insta पर ये आखिरी संदेश लिख प्रेमिका की गली में तोड़ा दम, पढ़ें इस लव स्टोरी का पूरा किस्सा

Thu, 03 Nov 2022 02:53 PM IST
शाहरुख खान अंमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
1 of 5
jhansi police - फोटो : अमर उजाला
झांसी में एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर तेरे बिना मरजावां लिखकर पोस्ट डाली और फिर प्रेमिका की गली में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्त मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के भाई का कहना है कि उसकी जेब में जहर की पुड़िया मिली थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है जबकि परिवार वाले फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर का पुत्र शुभम वर्मा उर्फ गोलू (20) नारायण बाग चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। सोशल प्लेटफार्म के जरिये उसकी एक लड़़की से कुछ समय पहले पहचान हुई थी। मेलजोल का सिलसिला बढ़ने पर दोनों के बीच प्यार पनप गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
सीए के यहां अकाउंट का काम करने वाले शुभम के बड़े भाई उमेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह शुभम उनके साथ घर से निकला था। उन्हें ऑफिस छोड़कर वह बाइक लेकर चला गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
दोपहर 12 बजे वह बाइक उन्हें वापस दे गया था। इसके बाद शुभम उस लड़की के मुहल्ले में पहुंच गया जिसे वह प्यार करता था। जो उन्हें जानकारी मिली है उसके मुताबिक वहां वह कुछ देर बाद ही बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा था। युवती के पिता ने इसकी सूचना उसके एक दोस्त को दी थी। काफी खोजबीन के बाद दोस्त शुभम तक पहुंच पाए थे। 

 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। वहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। भाई ने बताया कि शुभम की जेब से जहर की पुड़िया मिली थी। उसने खुद जहर खाया या खिलाफ गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
instagram - फोटो : ANI
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी दोनों की फोटो
बताते हैं कि अचेत अवस्था में मिलने से पहले शुभम वर्मा ने अपनी और युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था तेरे बिना मरजावां। इस पर कई लोगों ने कमेंट किए। परिवार वालों ने बताया कि उसकी पढ़ाई बीच में ही छूट चुकी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह 12वीं कक्षा में एडमीशन लेने की बात कह रहा था। वह तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें