फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: चुनावी मैदान में उतरीं आशा किन्नर, बोलीं- नेता नहीं कर पा रहे गांव का विकास

Mon, 05 Apr 2021 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
आशा किन्नर लड़ेंगी चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का शोर मचने लगा है। वहीं, जौनपुर जिले में पंचायत चुनावों के मैदान में कई दिग्गज उतर आए हैं। पूर्व सासंद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मिस इंडिया-2015 रनर अप दीक्षा सिंह, भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह मैदान में हैं। वहीं, आशा किन्नर ने भी रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। वहीं, इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में उतरे हैं। इसी को लेकर करियांव ग्राम पंचायत अब चर्चा में आ गई है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
आशा किन्नर ने पिछली बार भी चुनाव लड़ा था। वह पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उनका कहना था कि गांव का विकास जब महिला या पुरुष नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में उन्हें मैदान में उतरना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
पिछली बार आशा किन्नर ने जमकर चुनाव लड़ा थ। वह कई दौर में आगे चलने के बाद अंतिम दौर में पिछड़ गई थीं। रीना सोनी 960 के मुकाबले वह 820 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर थीं। इस बार जनरल सीट घोषित होने के बाद वह फिर से मैदान में है।

4 of 5
उनके रविवार को पर्चा दाखिल करने पर यह सीट फिर से चर्चा मे आ गई है। उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गांव का विकास होगा, क्योंकि उसका परिवार नहीं है और वह पूरे गांव को ही परिवार मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म निर्माता के खिलाफ मैदान में आशा
आशा किन्नर भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह के खिलाफ मैदान में उतरी हैं। 15 वर्षों से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के रूप में काम कर रहे करियांव गांव निवासी पिंटू सिंह ने गईल भैंसिया पानी में, बजरंग, पागल दिलवा, गांव की गंगा व पायल जैसी भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनके नामांकन के बाद गांव के चुनाव में कलाकारों के भी पहुंचने की चर्चा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें