फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जानें कौन हैं दीक्षा सिंह, जो रह चुकी हैं मिस इंडिया रनर अप, पंचायत चुनाव में आजमा रहीं किस्मत

Mon, 05 Apr 2021 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
दीक्षा सिंह। - फोटो : Instagram
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों के मैदान में जब से दीक्षा सिंह ने उतरने का फैसला किया, तभी से वह चर्चा में हैं। अब उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वह एक्ट्रेस-मॉडल हैं। दीक्षा फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप भी रही हैं। मॉडल दीक्षा सिंह ने रविवार को जिला पंचायत के वार्ड संख्या-26 बक्शा से नामांकन किया। देखें अगली स्लाइड्स और जानें उनके बारें में...।
विज्ञापन

2 of 5
जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दीक्षा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है। दीक्षा ने बताया कि राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं। वह बदलाव की सोच लेकर चुनाव में उतर रही हैं।

4 of 5
वह कॉलेज के समय से ही प्रतियोगिताओं और राजनीतिक बहसों में हिस्सा लेती आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। जल्द ही उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें