फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं का आतंक: जौनपुर की बाजार में दो सांड भिड़े, दो बाइक तोड़ीं, तीन लोग हुए घायल, हर तरफ मची रही भगदड़

विज्ञापन
1 of 5
जौनपुर की बाजार में लड़ते सांड। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिन में बीच शहर की बाजार में सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। हर तरफ भगदड़ मच गई थी। छुट्टा पशुओं का आतंक खेतों से चलकर बाजार तक पहुंच गया था। दोनों सांड ने लड़ते-लड़ते दो बाइक सहित एक ठेले पर लदे सामान को पलट दिया था। वहीं, तीन लोगों को भी घायल कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है।

जौनपुर जिले में तकरीबन 85 पशुशाला बनाए गए हैं, जिसमें लगभग छह से सात हजार छुट्टा पशु रखे गए हैं। इन पशुओं का पालन करने सहित चारा आदि में हर साल करोड़ों रूपये खर्च हो रहे हैं। हालत यह है कि जितने छुट्टा पशु इन गोशाला में रखे गए हैं। उसके दो गुने पशु बाहर इधर-उधर घूम रहे हैं, जो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
ऐसा ही हाल शहर में भी है। बाजारों, तिराहे व चौराहों आदि स्थानों पर सैकड़ों पशु टहल रहे हैं, जो शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार बन रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
वहीं ठेले व खमोचे में रखे सामानों को भी नष्ट कर रहे हैं। बुधवार की शाम शहर में सब्जी मंडी में दो सांड भिड़ गए। जब तक लोग उनको लड़ने से हटा पाते, तब तक दोनों ने लड़ते हुए दो बाइक व एक ठेले पर लदे सामान को पलटते हुए तीन लोंगो को घायल कर दिया।

4 of 5
ऐसा नजारा हर रोज शहर में देखने को मिलता है, लेकिन सब कुछ जानकारी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। नगर पालिका परिषद के अधीशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जो भी छुट्टा पशु पकड़े जा रहे हैं, उन्हें पॉलिटेक्निक स्थित अस्थाई पशुशाला में रखा जा रहा है। जल्दी ही शहर में सभी घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें