उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर और जौनपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, एक बदमाश फरार होने में सफल भी रहा।
विज्ञापन
2 of 5
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले की जलालपुर थाना पुलिस को रविवार देर शाम जानकारी हुई कि एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश जलालपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, पुलिस टीम ने मैनपुर मोड़ के निकट घेराबंदी कर ली।
थोड़ी देर बाद जब बदमाश आते दिखे तो उनको रोकने की कोशिश हुई। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा।
4 of 5
वहीं, एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के सहारे निकलने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर निवासी कृष्णा के तौर पर हुई है।
उसके खिलाफ बसखारी, टांडा व जलालपुर थाने के अलावा आजमगढ़ जिले के पवई थाने में भी केस दर्ज है। घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों ने नागपुर सीएससी पहुंचाया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।