फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे मंत्री उपेंद तिवारी , खुल गई पुलिस की पोल, मचा हड़कंप

Tue, 01 Jun 2021 03:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री मंगलवार को जिले में भ्रमण थे। दोपहर में जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद उनका काफिला डाक बंगले की ओर जा रहा था। इस बीच अचानक वह लाइन बाजार थाने पर रुक गए। 
विज्ञापन
1 of 5
अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे मंत्री उपेंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को अचानक लाइन बाजार थाना पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान यहां कई अनियमितताएं दिखाई दीं। थाने की व्यवस्था पर बेहद खफा मंत्री ने एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया।

मंत्री ने जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के बारे में जानकारी ली। फरियादियों को फोन कर निस्तारण की स्थिति पूछी। प्रभारी मंत्री मंगलवार को जिले में भ्रमण थे। दोपहर में जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद उनका काफिला डाक बंगले की ओर जा रहा था। इस बीच अचानक वह लाइन बाजार थाने पर रुक गए।

अंदर पहुंचे तो सिपाही एक फरियादी को किनारे बैठाकर बातचीत कर रहा था। मंत्री ने शिकायत के बारे में पूछताछ कि तो पता चला कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अंदर कार्यालय पहुंचे तो साफ सफाई का अभाव मिला। जनसुनवाई औऱ पासपोर्ट रजिस्टर निकलवाकर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी। 
विज्ञापन

2 of 5
अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे मंत्री उपेंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रजिस्टर में दर्ज विशाल दुबे के नंबर पर फोन मिलाया और मोबाइल फोन खोने की शिकायत के बारे में पूछा। विशाल ने बताया कि तहरीर दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई की खबर नहीं है।  थाने में पैसा लिए जाने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन

3 of 5
अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे मंत्री उपेंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य शिकायतकर्ता जगदीश गुप्ता को फोन मिलाया तो उसने बताया कि कई दिनों से चक्कर काट रहे, अभी कुछ हुआ नहीं। वह आज भी थाने आया था। प्रभारी मंत्री ने एसओ के बारे पूछा तो वह थाने में नहीं थे। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार से इस पर जवाब मांगा। इस बीच एसपी राजकरन नय्यर भी पहुंच गए।

4 of 5
अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे मंत्री उपेंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने थानेदार की कार्यप्रणाली की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने एसपी को सभी शिकायतों की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अचानक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे मंत्री उपेंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला

इधर,  प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी के इस एक्शन से प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति रही। आम लोगों में भी इस बात को लेकर चर्चा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें