फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: अखिलेश यादव ने चुनावी विजय रथ यात्रा का किया शंखनाद, बोले अब छोटे दलों से करेंगे गठबंधन

Tue, 12 Oct 2021 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
हमीरपुर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में मंगलवार शाम कानपुर से विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से गठबंधन किए जाते हैं। पूर्व के चुनावों बड़े दलों से गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। अब छोटे दलों से गठबंधन करेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर से विजय रथ यात्रा शुरुआत की है। शहर पहुंचने पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को यात्रा कुरारा पहुंचेगी, जहां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का झूठ जनता समझ चुकी है। भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसके वादे पूरे नहीं किए हैं। इस सरकार ने बिजली का उत्पादन एक भी यूनिट नहीं बढ़ाया है। उल्टे बिजली का बिल बढ़ा दिया है। अल्पसंख्यकों को अपमानित करने का कार्य किया है। अखिलेश ने कहा कि वे सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
विजय रथ पर सवार अखिलेश - फोटो : amar ujala
इस विजय यात्रा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे। यमुना पुल के पास कार्यकर्ताओं ने विजय रथ का स्वागत किया। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विजय रथ की बस की छत में चढ़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। विजय रथ रानी लक्ष्मीबाई होता हुआ लोनिवि के डाक बंगले पहुुंचा। जहां अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी कार्यालय का मोबाइल से लोकार्पण किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
हमीरपुर पहुंची यात्रा - फोटो : amar ujala
विजय रथ यात्रा के चलते दिन भर बाधित रहा हाईवे
कानपुर से शुरू हुई विजय रथ यात्रा के चलते कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह जगह पर सपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल माला लिए जगह जगह उनका इंतजार करते रहे। दिन भर भारी वाहनों का आवागमन ठप रहा।  

 

4 of 5
समाजवादी विजय रथ - फोटो : amar ujala
होर्डिंग्स से पाट दिए रास्ते
पार्टी में अपने कद को ऊंचा दिखाने के लिए नेताओं ने होर्डिंग्सों से यमुना पुल से लेकर कुरारा कस्बे तक पूरे रास्ते को पाट दिया है। जगह-जगह लगीं होर्डिंग्स ने एक बार फिर नगर पालिका की उदासीनता की पोल खोलकर रख दी। अभी कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी ने शहर में लगीं अवैध होर्डिंग्सों को हटाने के निर्देश दिए थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय रथ का हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
पार्टी कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम निरस्त किया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से मिलने के लिए नेताओं की होड़ लगी रही। जिला कार्यालय में जाने का कार्यक्रम था, जिसे निरस्त कर दिया गया। वहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का सूची में नाम न होने पर सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उन्हें घुसने नहीं दिया। बाद में अधिक भीड़ होने के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय जाने के बजाय सीधे डाक बंगले पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें