फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: तांत्रिक के कमरे में घुसी पुलिस, मिला तंत्र-मंत्र का सामान; 20 साल के कनेक्शन का चला पता

Thu, 12 Feb 2026 09:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तलाशी के दौरान पुलिस उस समय दंग रह गई, जब घर के एक कमरे में भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से जुड़ी सामग्री मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमरुद्दीन पिछले 20 वर्षों से तंत्र विद्या का खेल कर रहा था। 
विज्ञापन
1 of 5
तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पीरगढ़ी के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर दिल्ली पुलिस गुरुवार देर शाम फिरोजाबाद आई। पुलिस टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड, अजमेरी गेट स्थित उसके आवास पर पहुंची, जहां करीब एक घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले ही आरोपी के पांच बेटे, जो इस घर में रहते हैं। वह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कमरे में मिली भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से जुड़ी सामग्री
तलाशी के दौरान पुलिस उस समय दंग रह गई, जब घर के एक कमरे में भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से जुड़ी सामग्री मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमरुद्दीन पिछले 20 वर्षों से तंत्र विद्या का खेल कर रहा था। वह लोगों की लाइलाज बीमारियों को ठीक करने का झांसा देता था। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कपड़े से निकाल देता था पत्थरी
वह बिना किसी चीर-फाड़ या ऑपरेशन के, सिर्फ शरीर पर सफेद कपड़ा डालकर पथरी निकालने का जादुई दावा करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि कमरुद्दीन ने काफी समय तक चंद्रवार गेट स्थित एक दरगाह में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। वहां वह बच्चों की नजर उतारने और झाड़ा लगाने का काम करता था, जिससे उसने आसपास के क्षेत्र में अपनी पैठ बना ली थी।

4 of 5
मैरिज हॉल - फोटो : अमर उजाला
 बिस्मिल्ला नाम से एक पुश्तैनी मैरिज होम मिला
आरोपी की आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की जांच में पुलिस को आकाशवाणी रोड पर ही बिस्मिल्ला नाम से एक पुश्तैनी मैरिज होम मिला है। इसे वर्तमान में उसके बच्चे किराए पर उठाते हैं। कमरुद्दीन के पांच बेटे शमीद्दीन, मैनुद्दीन, अमुरद्दीन, चमन और आरिफ हैं। यह मजदूरी का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
की है एक से अधिक शादियां
पुलिस को पड़ोसियों से जानकारी मिली है कि उसने एक से अधिक शादियां की हैं, हालांकि पुलिस को अभी उसकी पत्नियों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दिल्ली पुलिस घर से मिली संदिग्ध सामग्री को जब्त कर और आरोपी को वापस अपने साथ दिल्ली ले गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें