फर्रुखाबाद के कमालगंज में महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेठ और ननद के पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें महिला के भाई ने अवैध संबंध में हत्या करने का आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी जेठ के पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्राम पंचायत फतेहपुर कायस्थान के गांव नथुआपुर निवासी जयलाल की 30 वर्षीय पत्नी राजेश कुमारी की बुधवार शाम उसके घर में घुसकर भतीजे गोविंद (21) व ननद के पुत्र आनंद ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
2 of 5
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
गोली चलने की आवाज सुनकर महिला की भाभी विमलेश, जेठानी राजकुमारी व बड़ी बहन मौके पर पहुंची थीं। सूचना पर कमालगंज बाजार करने आया पति जयलाल अपने साले राहुल के साथ घर पहुंचा था। राहुल ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच महिला के ससुराल वालों ने शव को दो सौ मीटर दूर स्थित गंगाघाट पर ले जाकर जला दिया था। पुलिस के पहुंचने तक शव 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका था।
विज्ञापन
3 of 5
हत्या के बाद घाट पर ले जाकर जलाया था शव
- फोटो : amar ujala
हत्या के पीछे चाची व भतीजे गोविंद में अवैध संबंध का मामला सामने आया है। गुरुवार को कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी भाई राहुल ने बहन राजेश कुमारी के जेठ के पुत्र गोविंद व कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज क्षेत्र के सफा खेड़ा निवासी ननद के पुत्र आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसकी बहन राजेश कुमारी का विवाह 2011 में जयलाल के साथ हुआ था।
4 of 5
मृतका राजेशकुमारी
- फोटो : amar ujala
रविवार को गोविंद व आनंद उसकी बहन राजेश को दिल्ली ले गया था। दबाव बनाने पर मंगलवार शाम को दोनों युवक राजेश को लेकर वापस आ गए। बातचीत में तय हुआ कि गोविंद अब राजेश से कोई संबंध नहीं रखेगा। इसी के चलते बुधवार शाम को गोविंद व आनंद उसकी बहन राजेश के पास पहुंचे। कहा कि तुम मेरी नहीं हुई तो जिंदा भी नहीं रहोगी और गोली मार दी। वहां उसकी पत्नी विमलेश व बहन राजकुमारी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग गए।
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने आरोपी गोविंद को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। सीओ अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भतीजे ने चाची की घर में घुसकर हत्या की है। आरोपियों की सहायता करने वालों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।