फर्रूखाबाद जेल बवाल: जेल में तैनात फाेर्स
- फोटो : amar ujala
सभी बंदियों को बैरकों में पहुंचा दिया गया। बवाल में करीब बीस बंदियों के घायल होने की भी चर्चा है, किंतु किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जेल से निकले एसपी ने बताया कि कैदी संदीप की डेंगू से मौत की सूचना के बाद उसके भाई व अन्य बंदियों ने नियोजित तरीके से डिप्टी जेलर पर हमला कर आगजनी व पथराव किया। इसमें 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बवाल करने वाले बंदियों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जेल में अब स्थिति सामान्य है। कितने बंदी घायल हुए हैं, एसपी ने इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने लाठीचार्ज और फायरिंग होने की बात से भी इनकार किया है।
जेल में हुए घटनाक्रम की कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी होगा पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। जेल में अब स्थिति सामान्य है।
संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी