फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते अफसर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीएम और एएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश और एएसपी राजकुमार सिंह ने पथराव के बाद गांव की मुख्य सड़क सहित एक-एक गली में फ्लैग मार्च किया। माइक-लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हिदायत दी कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं न किसी की बातों में आकर कोई भी विधिविरुद्ध कार्य करें। सोशल मीडिया पर काेई भड़काऊ पोस्ट न डालें। बेवजह गांव की गलियों में घूम रहे और घरों के बाहर बैठे लोगों को अंदर जाने को कहा। एसडीएम भावना विमल, सीओ नीतिश गर्ग, संजय सिंह सहित कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।