फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंबेडकर जयंती पर एटा में तीन घंटे बवाल...पुलिस के सामने दुकानों में तोड़फोड़, दहशत से घरों में कैद हुए लोग

Mon, 14 Apr 2025 07:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आंबेडकर जयंती पर एटा में बवाल हो गया। उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। करीब तीन घंटे तक अराजकता का माहाैल रहा। पुलिस के सामने भी हंगामा जारी रहा। दहशत में लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के जलेसर कस्बा में सोमवार को एक दलित युवक के गोली लगने की सूचना आग की तरह फैल गई। एससी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। करीब तीन घंटे तक हंगामा करते रहे और तोड़फोड़ भी की। अराजकता का माहौल देख आम लोग सहम गए। डर की वजह से व्यापारियों ने दुकानें बंद कर लीं। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कस्बा के मोहल्ला रामबाबू गली में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस आरक्षी के बेटे दिनेश ने सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे घर के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले अनिल कुमार के पेट में तमंचे से गोली मार दी। खबर तेजी के साथ कस्बे में फैल गई। कई स्थानों पर आंबेडकर जयंती के चलते लोग एकत्रित थे। सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।



 
विज्ञापन

3 of 6
युवक को गोली मारने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी संख्या में इकट्ठी हुई भीड़ ने आक्रोश जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपी के घर के बाहर व गली में एससी समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। बाबा साहब के नारे लगाते हुए आक्रोश जता रहे थे। अराजकता फैलती देखकर व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए और घरों के दरवाजे बंद कर लिए। प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लगभग 3 घंटे तक चले हंगामे के बाद किसी तरह पुलिस के समझाने और कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने और शांति व्यवस्था बहाल हुई।

 

4 of 6
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रैली की तैयारी में जुटे थे एससी समुदाय के लोग
भीम आर्मी तथा एससी समाज के लोग रैली निकालने की तैयारी में जुटे थे। आगरा चौराहे के पास हुई इस घटना की खबर मिलते ही ये लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने दुकानदारों को बचाते हुए माहौल को शांत कराने की कोशिश शुरू की, लेकिन उग्र हुई भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के सामने ही लोग अराजकता करते रहे और उस समय भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई।

ये भी पढ़ें-UP: कामोत्तेजक दवा खाकर बेशर्मी की हदें कर दीं पार, ऐसे हाल में थे वे दोनों; एक के चार तो दूसरे के पांच बच्चे

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्रोन से रखी गई नजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रोन कैमरों से ली छतों की तलाशी
हालात और न बिगड़ें, इसके मद्देनजर पुलिस ने सभी एहतियाती कदम उठाए। विभिन्न मोहल्लों में ड्रोन कैमरों से छतों की निगरानी करते हुए तलाशी ली। देखा गया कि वहां ईंट-पत्थर व अन्य ऐसी कोई सामग्री एकत्रित तो नहीं की गई है जिससे अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाए। हालांकि इस सर्च में किसी छत पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्लैग मार्च करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी राजकुमार सिंह ने कहा कि किसी तरह की अफवाह और सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार राकेश कुमार, जलेसर थाना प्रभारी सुधीर राघव, सकरौली थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी, कोतवाली देहात प्रभारी आरके सिंह, पिलुआ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें