फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में पुष्पवर्षा के साथ गंगा यात्रा की अगुवानी

Fri, 31 Jan 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, कौशाम्बी
विज्ञापन
1 of 5
ganga yatra in kaushambi - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए निकली गंगा यात्रा का दूसरा दल चौथे दिन कौशाम्बी पहुंची। यहां पूरामुफ्ती से प्रवेश करने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत हुआ। लोगों ने गंगा यात्रा रथ पर रखे कलश में पुष्प अर्पित किया। इस दौरान रथ पर सवार प्रदेश के मंत्री जिले के सांसद, विधायक लोगों को यात्रा का उद्देश्य बताने के साथ ही गंगा को स्वच्छ बनाने का आह्वान करते रहे। वहीं यात्रा के स्वागत को उमड़े लोग हर-हर गंगे, गंगा मइया की जय, गंगा हमारी माता है का नारा लगाते रहे। इसी तरह मूरतगंज, सैनी, टेड़ीमोड़ में भी तमाम महिलाओं एवं पुरुषों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने कलश व पुष्प के साथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 5
ganga yatra in kaushambi - फोटो : kaushambi
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मां गंगा अब तटवर्ती इलाकों में बसे अपने बेटों को रोजगार भी देंगी। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रखा है। बस जरूरत इन योजनाओं से जुडने की है। वे गुरुवार को कड़ा में गंगा यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ganga yatra in kaushambi - फोटो : kaushambi
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत मां गंगा, मां भारती, धरती माता, गो माता और शीतला माता के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि मां गंगा को कठोर तप करके भागीरथी धरती पर लाए थे। अब उन्हें स्वच्छ बनाने का बीड़ा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है। पीएम/सीएम ने तटवर्ती इलाके में बसे गंगा के लालों के लिए ऐसी विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं, जिनसे उनको रोजगार मिलेगा। रोजगार सृजन कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए मछली पालन, गंगा नर्सरी, जैविक खेती आदि की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने योजनाएं गिनाने से पहले दो करोड़ 62 लाख 50 हजार की लागत वाली 695 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। धार्मिक कार्यक्रम था, लिहाजा राजनैतिक बयानबाजी से पूरी तरह बचते नजर आए।

4 of 5
ganga yatra in kaushambi - फोटो : kaushambi
बोले, गंगा को अविरल और निर्मल बनाने में सभी को भागीदार बनना चाहिए। बताया कि यह यात्रा समाज के कल्याण और मां गंगा का पुराना गौरवशाली स्वरूप वापस लाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोगों को वही लाभ मिलेगा, जो सदियों पहले गंगा के निर्मल जल से मिलता था। यात्रा के महत्व को गिनाते हुए बताया कि इस दौरान गंगा किनारे स्थित गांवों में वेेलनेस सेंटर, गंगाघाट, गंगा चबूतरा, गंगा मैदान, कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छता, शमशान घाट का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं, पशु आरोग्य मेला, स्वास्थ्य मेला, प्राकृतिक खेती, टूरिज्म को बढ़ावा देना, गंगा उद्यान सहित अनेक प्रकार के कार्य कराए गए या तो कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganga yatra in kaushambi - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। कड़ा स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मां गंगा की स्वच्छता को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई थी। गुरुवार को सभा के बाद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मंत्रीगणों, सांसद व विधायकों के साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गंगा को निर्मल, अविरल एवं स्वच्छ बनाए रखने तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा की। कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें