दर्श गौतम ने मुझे फोन करके खंदारी पर बुलाया था, मैं कॉलेज से वहां पहुंची, उसने कहा कि आज पार्टी दूंगा, मेरे साथ चल, वह मुझे ताजगंज के होटल स्टार इन में ले गया, वहां मुझे जबरन शराब पिलाई, इसके बाद उसने गंदा काम किया, मैं बेहोश हो गई, होश आने तक के बीच में क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं...।
विज्ञापन
2 of 6
अस्पताल के बाहर पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज दुष्कर्म कांड की पीड़ित छात्रा ने पुलिस को यह बयान दिया है। बृहस्पतिवार को सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने एसएन मेडिकल कॉलेज जाकर छात्रा का बयान दर्ज किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसमें छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बयां किया है। उसने बताया है कि होटल में दो और युवक मौजूद थे। बेहोश होने के कारण उसे नहीं मालूम कि उन दोनों ने भी दुष्कर्म किया या नहीं।
विज्ञापन
3 of 6
होटल स्टार इन
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के एक गांव की रहने वाली छात्रा न्यू आगरा के एक शिक्षण संस्थान से डिप्लोमा कर रही है। वह बुधवार दोपहर को भगवान टॉकीज पर बेहोश मिली थी। हालत गंभीर थी। हालत में थोड़ा सुधार होने पर उसने बताया था कि उसके साथ चार युवकों ने ताजगंज के फ्लैट में दुष्कर्म किया। इनमें से वह दर्श गौतम को जानती है। इस पर पुलिस ने दर्श को अलीगढ़ से शादी समारोह से रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पूरी तरह होश में आने पर छात्रा का बयान दर्ज किया गया।
4 of 6
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के बयान और अब तक की जांच से घटना में दर्श ही आरोपी है। हालांकि अन्य युवकों की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है। इसके लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। -बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
विज्ञापन
5 of 6
दुष्कर्म का आरोपी दर्श गौतम
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी दर्श गौतम मूल रूप से सादाबाद का रहने वाला है। काफी समय से परिवार आगरा के रोहता में रहता है। साढ़े अठारह साल के दर्श का एक भाई और एक बहन है। दिल्ली से बारहवीं की है। बाह के एक कॉलेज से प्राइवेट स्नातक और भगवान टॉकीज स्थित एक इंस्ट्टीट्यूट से एविएशन का कोर्स कर रहा है। पिता आयुर्वेद कंपनी में सेल्समैन हैं।
दुष्कर्म के बाद आरोपी दर्श ने वीडियो बनाने की कोशिश भी की। उसके मोबाइल से इसका पता चला है। वीडियो बन नहीं पाया। इसमें फर्श और कमरा नजर आ रहा है। उसने पुलिस को बताया है कि उसने दारू पी थी। नशे में होने के कारण वीडियो बन नहीं पाया। ऑटो में बिठाकर चला गया था छात्रा ने बताया कि दुष्कर्म के बाद होटल में जब उसकी हालत बिगड़ गई तो दर्श उसे लेकर बिजली घर पर पहुंचा। वहां उसे ऑटो में बिठाकर कहा कि घर जाओ और किसी से कुछ मत कहना। ऑटो चालक ने उसे भगवान टॉकीज पर छोड़ा। तब तक छात्रा की हालत और बिगड़ चुकी थी। वह बेहोश होकर गिर गई। राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।