दुकान पर फिरौती की पत्र चस्पा करता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के कसया बाइपास रोड निवासी ईद मोहम्मद के बेटे के साथ हुई वारदात से पूरे मोहल्ले के लोग गमजदा हैं। रिश्ते को कलंकित कर देने वाली इस घटना के बाद मृत बालक के पिता और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। ईद मोहम्मद की चार संतानें हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी मुस्कान, बेटा अनस, बेटी इशरत है। नासिर छोटा बेटा था। घर का दुलारा होने के कारण सभी उससे काफी प्यार करते थे। घर के सबसे छोटे बेटे नासिर की मौत के बाद मां आसमां बेसुध होकर गिर जा रही हैं।