देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने महिला मरीज को मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही नात-रिश्तेदार जुट गए। दाह संस्कार की तैयारी होने लगी।
उधर, शव के रूप में घर ले जाई जा रही महिला को चौरीचौरा के पास होश आ गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच कर छुट्टी दे दी। इससे परिवार में मची चीख-पुकार खुशी में तब्दील हो गई।