फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली प्रकरण: बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता का अनशन, कहा- हत्यारे जब तक जेल नहीं जाएंगे, अन्न जल ग्रहण नहीं करूंगा

Wed, 04 May 2022 11:22 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
विज्ञापन
1 of 7
बेटी को न्याय दिलाने के लिए कन्हैया यादव ने अनशन शुरू किया - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के मनराजपुर गांव में पुलिस की दबिश के दौरान मृत गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए उसके पिता कन्हैया यादव ने अनशन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि बेटी के हत्यारे जब तक जेल नहीं भेज दिए जाएंगे, तब तक अन्न जल ग्रहण नहीं करूंगा। उधर, घटना के तीसरे दिन भी पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

मनराजपुर गांव में कन्हैया यादव के घर पुलिस के पहुंचने के बाद उसकी बेटी गुड़िया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। गुड़िया की छोटी बहन गूंजा गंभीर रूप से जख्मी है। गुंजा ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से गुड़िया की मौत हुई है।

इस मामले में थानाध्यक्ष को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया गया है। कन्हैया यादव पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। कन्हैया ने मंगलवार से अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
चंदौली के मनराजपुर गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
गुड़िया की बहन गुंजा की हालत गंभीर देख सोमवार की रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर पुलिस की सुरक्षा में इलाज चल रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय कुमार बताया कि पहले से गुंजा का स्वास्थ्य बेहतर है।
विज्ञापन

3 of 7
कन्हैया यादव - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों के नेताओं का गुड़िया के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीसरे दिन मंगलवार को भी तमाम राजनीतिक नुमाइंदों ने गुड़िया के पिता कन्हैया को ढांढस बंधाया। मामले की जांच की मांग दोहराई। कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मनराजपुर गांव में पहुंचा और वस्तुस्थिति से अवगत हुआ। 

4 of 7
मनराजपुर गांव में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने बताया कि यह परिवार पहले से ही पुलिस की प्रताड़ना का शिकार रहा है। कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा। जन अधिकार पार्टी ने भी इस घटना की जांच की मांग की। कहा कि पार्टी परिवार के साथ है। 
विज्ञापन

5 of 7
कन्हैया यादव का घर - फोटो : सोशल मीडिया।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) शंभुनाथ यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मनराजपुर गांव पहुंचा। यहां पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। शंभूनाथ यादव ने घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज करने, परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने, घटना की जांच न्यायिक अधिकारी से कराने की मांग की। 
विज्ञापन

6 of 7
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : social media
सैयदराजा के मनराजपुर में गुड़िया की मौत के मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी सामने आए हैं। अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। वीडियो जारी कर कहा कि जिस तरह मनराजपुर में घटना हुई है और इस मामले में अधिकारियों के जो बयान आए हैं। दोनों पूरी तरह विरोधाभाषी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया गैंगस्टर और जिला बदर की कार्रवाई के बाद जिले से बाहर था। वहीं उसका बेटा भी पुलिस की कस्टडी में था। पुलिस को यह पता था कि घर में सिर्फ लड़कियां ही है। बावजूद इसके पुलिस गई और मारपीट की। इसके बाद जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे और पहली दृष्टि में इसे आत्महत्या का मामला बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारण को स्पष्ट नही बताया गया। ऐसे में पूरा संदिग्ध है। ऐसे में गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें