चंदौली के मनराजपुर गांव में पुलिस की दबिश के दौरान युवती की मौत मामले ने पूरे जिले के लोगों को झकझोर दिया है। गैंगस्टर कन्हैया यादव की पुत्री निशा उर्फ गुड़िया की मौत की गुत्थी अभी तक एक पहेली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण साफ नहीं हुआ है। मनराजपुर निवासी कन्हैया यादव पर पुलिस की ओर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।
इसी मामले को लेकर पुलिस ने रविवार को मनराजपुर में लाव लश्कर के साथ दबिश दी। बाद में आरोप लगा कि पुलिस की बेरहमी के चलते कन्हैया की पुत्री निशा उर्फ गुड़िया की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कन्हैया यादव पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
साल 2013 में पहला मुकदमा अपशब्दों के इस्तेमाल यानी गाली गलौज करने का दर्ज हुआ। दूसरा मुकदमा साल 2014 में निरोधात्मक कार्रवाई के तौर पर 110 जी का दर्ज हुआ। कन्हैया पर तीसरा मुकदमा चार साल बाद साल 2018 में विद्युत अधिनियम में कटिया डालकर बिजली चोरी करने का लिखा गया।
विज्ञापन
2 of 11
कन्हैया यदव का बेटा और पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया।
कन्हैया यादव पर चौथा मुकदमा 2020 में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, फसाद करने और गंभीर रूप से घायल करने का लिखा गया। पांचवा मुकदमा साल 2021 के पहले ही दिन पहला मुकदमा सैयदराजा थाने में गुंडा एक्ट का लिखा गया। छठा और आखिरी मुकदमा साल 2021 में ही घर में घुसकर मारपीट करने का लिखा गया। वहीं कन्हैया यादव के दोनों बेटे दीप नारायण यादव और विजय यादव पर भी तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 11
कन्हैया यादव से बात करते सपा नेता मनोज काका
- फोटो : अमर उजाला
साल 2021 में उसी एक घटना, घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज है जिसमें कन्हैया यादव, विजय यादव और दीप नारायण यादव नामजद थे। यानी पिता और दोनों भाइयों के साथ बेटी गुड़िया उर्फ निशा को भी नामजद किया गया था। वहीं, दूसरी बेटी गुंजन यादव साल 2020 के उस केस में नामजद है, जिसमें सरकारी कर्मचारी से मारपीट और फसाद का केस दर्ज हुआ था। इसी केस में पिता कन्हैया यादव के साथ भाई विजय यादव और दीप नारायण यादव नामजद हुए थे।
4 of 11
गुंजा का बयान लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कन्हैया यादव की पुत्री गुंजा यादव के अनुसार पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने की वजह से उसकी बड़ी बहन निशा उर्फ गुड़िया की मौत हो गई। इसमें पुलिस वाले सीधे तौर पर दोषी हैं। वहीं गुंजा ने बताया कि दीदी निशा की शादी भी चंदौली के ही एक गांव में तय थी। जून में उसकी शादी होने वाली थी, हालांकि अभी विवाह की तिथि तय नहीं थी।
विज्ञापन
5 of 11
चंदौली के मनराजपुर गांव की घटना
- फोटो : अमर उजाला
गुंजा ने बताया कि जब पुलिस वाले उन्हें मारने पीटने लगे तो उसने यह गुहार भी लगाई थी कि दीदी की शादी होने वाली है, ऐसा न करें पर पुलिस वालों ने एक नहीं सुनी। गुंजा ने बताया कि सोमवार को उसके भाई की भी सगाई थी। उसने बताया कि पुलिस हत्या को आत्महत्या करार देने पर तुली हुई थी। गुुंजा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पुलिस ने बेल्ट से भी पीटा।
विज्ञापन
6 of 11
कन्हैया के घर के बाहर खड़े सपा नेता मनोज काका
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने मांग की कि मनराजपुर की घटना की जांच किसी न्यायिक अधिकारी की निगरानी में कराई जाए। कहा कि मनराजपुर में जब कन्हैया यादव की पुत्री की मौत हुई तो पुलिस ने आत्महत्या की कहानी गढ़ी और अब लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस खुद आरोपी है। ऐसे में आरोपी से मामले की जांच कराना उसकी निष्पक्षता पर सवाल है।
विज्ञापन
7 of 11
बेटी की मौत से बेसुध निशा की मां
- फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि पुलिस कहीं भी छापा मारती है तो एक-एक गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग करती है। अब सवाल उठता है कि मनराजपुर में पुलिस गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग कहां है? जनपद पुलिस उसे क्यों छिपा रही है। इसे सामने लाया जाए, ताकि लोगों को यह मालूम चले कि वहां कन्हैया यादव के परिवार व पुलिस के बीच क्या हुआ? कहा कि मामले में घायल गुंजन यादव के दवा-इलाज में भी शिथिलता बरती जा रही है।
8 of 11
चंदौली के डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने सैयदराजा थाना पुलिस पर आरोप लगाया। कहा कि पुलिस की हरकतों के कारण निर्दोष बेटी की जान चली गई। एक दिन पहले उसके बड़े भाई को पुलिस घर से उठा लाई थी। तो फिर दूसरे दिन दबिश देने का क्या मतलब था। किसके इशारे पर दोबारा दबिश दी गई। इस घटना की जांच की जाए।
9 of 11
मनराजपुर गांव में तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मृत युवती निशा के पिता कन्हैया यादव ने फोन पर बात की। चंद्रशेखर ने कहा कि हम आपके साथ हैं। आपकी हर संभव मदद करेंगे। न्याय की लड़ाई में कहीं कोई जरूरत हो तो नि:संकोच मुझे याद कीजिएगा। भरोसा दिया कि न्याय नहीं हुआ तो भीम आर्मी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी करेगी।
10 of 11
कन्हैया यादव का घर
- फोटो : सोशल मीडिया।
भाकपा (माले) के जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान और सदस्यों ने सोमवार को मनराजपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अनिल पासवान ने कहा कि निशा की मौत योगी की पुलिस की अमानवीयता की एक और कड़ी है। निशा को पीट कर हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सैयदराजा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए हैं। बाद में इंस्पेक्टर उदय प्रताप, पुलिसकर्मी संजय सिंह और चार महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इन पर बिना अनुमति घर में घुसने, चोट पहुंचाने और गैर इरादतन हत्या का आरोप है। युवती के पिता कन्हैया यादव की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।