फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में सफर: होली में बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें, यूपी-बिहार की ट्रेनों में टॉयलेट पर भीड़ का कब्जा

Sun, 24 Mar 2024 11:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

त्योहार पर ट्रेनों का सफर मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही। स्लीपर और एसी कोचों में यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में चढ़ने की होड़ में यात्री - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार मनाने के लिए घर आना रेल यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई समेत कई महानगरों से पूर्वांचल व बिहार निवासी लोग घर आने को परेशान हैं, लेकिन ट्रेनों में भीड़ के चलते लोगों का सफर मुश्किल हो रहा है। ट्रेनों में भीड़ इस कदर हो रही है कि यात्रियों को शौचालय में सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
होली के पूर्व डाउन की ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि यात्रियों की भीड़ को संभालने में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

3 of 5
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
चंदौली सहित पूर्वांचल व बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुबई, दक्षिण भारत और गुजरात के विभिन्न औद्योगिक शहरों में बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में जाते हैं। ये लोग होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर घर वापस लौटने की चाह में ट्रेनों में मुश्किल भरा सफर तय करने को मजबूर हैं। 

4 of 5
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
होली को लेकर पिछले कुछ दिनों से डाउन की ओर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ होने लगी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 70 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है, लेकिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को डाउन की ओर आने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, कोटा पटना, सिकंदराबाद, कुंभ एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम के साथ सीएसजी एनके मिश्र की देख रेख में वाणिज्य विभाग की टीम भीड़ को संभालने में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें