उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। वहीं बिजनौर जनपद में आठ विधानसभाों में वोटिंग हुई। बताया गया कि दिनभर जिले के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। आइए जानते हैं कि किस सीट पर क्या समीकरण बन रहे हैं।
धामपुर विधानसभा : त्रिकोणीय माना जा रहा मुकाबला
धामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अशोक राणा, बसपा मूलचंद चौहान और सपा के नईम उल हसन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन लाख तीन हजार वोट हैं, इनमें से करीब 67 हजार मतदाता चौहान बिरादरी, 50 हजार दलित, एक लाख 24 हजार मुस्लिम मतदाता व बाकी अन्य बिरादरी के मतदाता शामिल हैं। युवा शिक्षित वर्ग ने रोजगार को विकल्प के रूप में चुन कर वोटिंग करने की बात कही है।