फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, बम-बम बोले से गूंज उठा शहर, दिल छू लेंगी ये तस्वीरें

Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के त्यौहार की धूम दिखाई देने लगी है। भोले के भक्तों की लंबी कतारें सड़कों पर लगी हैं। बिजनौर में दिन भर कांवड़ यात्रा की धूम रही। कांवड़ लाने के लिए क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भोले के भक्त हरिद्वार के लिए रवाना भी हुए हैं। जगह जगह शिविर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही सड़कों पर महादेव के भक्तों का बड़ी संख्या में आगमन हो रहा है। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों की सड़क पर भीड़ लगी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जिले से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही कांवड़ लेने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु बसों से भी रवाना हुए हैं, जबकि कुछ निजी वाहनों से भी जा रहे हैं। वहीं ढोल बजाते और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्थे जगह-जगह देखे जा रहे हैं। 

4 of 6
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
शिव भक्तों की सेवा के लिए नांगल सोती, तिसोतरा, चंदक, मंडावर, शहबाजपुर से लेकर बिजनौर तक जगह जगह सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों की शिविरों में आराम करने से लेकर जलपान तक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
उधर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, काशीपुर, रुद्रपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मोटा महादेव शिव मंदिर पर पहला जलाभिषेक कर गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। मोटा महादेव मंदिर पर शिवभक्त कांवड़ियों का कई दिनों से सैलाब उमड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांवड़ लाते शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुरादाबाद, संभल, रामपुर, काशीपुर, रूद्रपुर आदि क्षेत्रों के कांवड़ियों के जत्थे पहुंचे। बोल बम की गूंज से वातावरण दिन भर शिवमय रहा। तड़के से ही असंख्य शिवभक्तों ने मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ मंदिर पर जलाभिषेक किया। मोटा महादेव मंदिर, टीला मंदिर, शिव शक्तिधाम सहित अनेक स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। खुशी चैरिटेबल संस्था की ओर से डॉ. एके शर्मा, राजीव शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालु शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे हैं। भागूवाला में गरीब उत्थान सेवा संस्थान के दीपक सैनी, राहुल, संजीव, पुनीत सैनी, भानु के नेतृत्व में शिविर लगाया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें