शाही अंदाज में शादी करने का चलन बड़े शहरों से चलकर अब बिजनौर जिले तक भी आ पहुंचा है। राजघरानों और कॉरपोरेट जगत की शादियों के चर्चे जरूर सुने होंगे। मगर बिजनौर के एक मंडप में शुक्रवार की रात में हुई शादी भी खूब भव्य रही।
शादी में आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में विदेशी बार-बालाओं ने खूब जलवा बिखेरा। रशियन कलाकारों का नृत्य देख शादी में आए तमाम मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं, मयकशों के लिए बार भी लगा था।
विज्ञापन
2 of 5
रशियन डांस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, छलकते जामों के बीच शादी में आए मेहमानों ने विदेशी बार-बालाओं के ठुमकों का आनंद लिया। फिल्मी गीतों पर नृत्य कर रहीं बालाओं ने शादी की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
3 of 5
रशियन डांस।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शहर के एक मशहूर बैंक्वेट हॉल में पिछले दो दिनों शहर निवासी एक शिक्षक के छोटे बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। गुरुवार की शाम उनके बेटे का रिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ था।
4 of 5
शादी कार्यक्रम में डांस करती विदेशी बार-बालाएं।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शुक्रवार की शाम को शादी और फेरे का कार्यक्रम रहा। रातभर चले शाही शादी के इस कार्यक्रम में जिले के तमाम अफसर, शिक्षक और गणमान्य लोग शामिल हुए।