फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है TV एक्टर भूपेंद्र: असल में हत्यारा बना ये विलेन, किसान का मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव

Mon, 04 Dec 2023 09:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

कौन है TV एक्टर भूपेंद्र: असल में हत्यारा बना ये विलेन, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पूरा गांव, कत्ल से मच
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
दशकों पहले बिजनौर के कुआंखेड़ा गांव में बाढ़ आने की वजह से हत्यारोपी भूपेंद्र के परिवार को शरणार्थी के तौर पर कालागढ़ में आकर रहना पड़ा। भूपेंद्र की मां राजकुमारी प्रीतम कौर परिवार के संग कालागढ़ नई कॉलोनी के मकान ए-54 में आकर रहने लगी। यहीं से भूपेंद्र पढ़ाई के सिलसिले में देहरादून चला गया। 

बताया गया कि फिल्मों में शौक होने के कारण वह 1990 में मुंबई चला गया था। जोकि परिवार सहित वहीं रहने लगा। करीब दो दशक पूर्व उसके सौतेले बड़े भाई अरविंद की हत्या हो गई थी। जिसके बाद यह मुंबई से कुआंखेड़ा आने-जाने लगा था और खेती देख रहा था। हत्यारोपी भूपेंद्र के एक लड़का व एक लड़की इंग्लैंड में रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : Amar Ujala
इन फिल्मों और सीरियल में किया काम
1996 में उसने हिंदी फिल्म यह प्यार ना होगा कम, एक हसीना थी, 1998 में श्याम घनश्याम में काम किया। 1999 में उसने तेलगू फिल्म थमडडु, 2000 में अन्ना, 2001 में देवी पुत्रुडु व भालवादेवी बासु, 2001 में ही तमिल फिल्म बदरी और 2002 में तमिल फिल्म विलियन व 2003 में ही तेलगू फिल्म विलियन व 2003 में तमिल फिल्म दिवान, 2004 में तेलगू फिल्म अंजी ववशंकर दादा एमबीबीएस कीं। उसके बाद वर्ष 2008 में हिन्दी फिल्म युवराज, 2010 में हिन्दी फिल्म सोच लो में सहायक के रूप में काम किया।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी एक्टर भूपेंद्र - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा उसने टेलीविजन पर जय महाभारत, 1857 क्रांति, मधुबाला इश्क एक जुनून, एक हसीना थी, तेरे शहर में, काला टीका और रिश्तों का चक्रव्यूह आदि में सहायक के रूप में किरदार निभाते हुए काम किया।

4 of 7
घायल पिता - फोटो : Amar Ujala
गोलीकांड के दो आरोपियों का किया चालान
मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुए हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। वहीं, मृतक का शव गांव पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया। शव के अंतिम संस्कार के दौरान वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala
बढ़ापुर पुलिस ने कुआंखेड़ा गोलीकांड और हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कुआंखेड़ा, ज्ञान सिंह, जीवन सिंह और गुरजट सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य हत्यारोपी टीवी कलाकार भूपेंद्र सिंह और उसके नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सोमवार को इनका चालान किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी के फार्म से बरामद बंदूकें - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि रविवार कोर कुंआखेड़ा खदरी में विवादित मेढ़ और उस पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान चली गोली में गोविंद की मौत हो गई थी। जबकि मृतक के पिता और भाई भी गोली लगने से घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: खून का बदला खून: एलानिया कत्ल से दहल उठा था पूरा गांव, जेल से जमानत पर आए भाइयों ने अंकित को दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष सुमित कुमार राठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के विवाद में हत्यारोपी भूपेंद्र ने जिस रिवाल्वर से गोली मारकर गोविंद सिंह की हत्या की। इस रिवाल्वर का लाइसेंस भूपेंद्र के ही नाम है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें