फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों की खुली पोल: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं दफ्तरों की खाली कुर्सियां, सबूत हैं ये तस्वीरें

Fri, 22 Apr 2022 12:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर सीएमओ कार्यालय। - फोटो : amar ujala
सूबे के सीएम योगी ने अफसरों के ऑफिस आने का समय तय कर दिया है लेकिन तमाम अफसर अभी तक बेपरवाह बने हुए हैं। कुछ अधिकारियों की कार्यालय में देर से आने की आदत नहीं छूट रही है। बिजनौर जनपद में अमर उजाला की टीम ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक सरकारी कार्यालयों की पड़ताल की तो तस्वीर साफ हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की पड़ताल ने पोल खोल कर रख दी। सीएमओ, खाद्य विभाग के अधिकांश अधिकारी नदारत मिले, जबकि डीएम, एसपी, सीडीओ साढ़े नौ बजे से ही जनता की समस्याओं को सुनते नजर आए। 

सुबह 10 बजे: सीएमओ कार्यालय में अधिकारी नदारद
दस बजे तक सीएमओ कार्यालय में कोई भी अधिकारी ऑफिस में नहीं पहुंचा था। सीएमओ की कुर्सी खाली मिली, सभी पांच एसीएमओ अपने कार्यालय से नदारद पाए गए। खाली कुर्सियां इनकी लापरवाही को जाहिर करने के लिए काफी थी।
विज्ञापन

2 of 6
बिजनौर डीएम। - फोटो : amar ujala
सुबह 9:40 बजे: समस्याएं सुनते दिखे अफसर
कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा तय समय पर ऑफिस पह़ुंच गए और फरियादियों की समस्याओं को सुना। एडीएम प्रशासन विनय कुमार भी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते दिखे। एसडीएम सदर मोहित कुमार अपने कामकाज में मशगूल नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
बिजनौर सीडीओ। - फोटो : amar ujala
10:20 बजे: हाल ए विकास भवन 
ठीक दस बजकर बीस मिनट पर विकास भवन में स्थित कार्यालयों का हाल जाना गया। सीडीओ केपी सिंह कार्यालय में मौजूद रहकर रशीदपुर गढ़ी के प्रधान के संग गांव के विकास पर मंथन करते नजर आए। युवा कल्याण अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। डीपीआरओ भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। समाज कल्याण अधिकारी कामकाज करते नजर आए। एनआरएलएम उपायुक्त के कार्यालय में डीसी मौजूद नहीं मिले। 

4 of 6
बिजनौर एसपी। - फोटो : amar ujala
10:10 बजे पुलिस कार्यालय में मौजूद दिखे अधिकारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह अपने कार्यालय में फरियाद सुनते नजर आए। कार्यालय के बाहर फरियादियों की भीड़ लगी हुई थी। एएएपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी जरुरी फाइलों पर हस्ताक्षर करते देखे गए। 
विज्ञापन

5 of 6
औषद्यि प्रशासन के दफ्तर में सन्नाटा - फोटो : amar ujala
सुबह 10:40 बजे: खाद्य सुरक्षा औषद्यि प्रशासन के दफ्तर में रहा सन्नाटा
करीब साढ़े दस बजे तक खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कुर्सी समेत सभी पटल खाली मिले। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के कार्यालय का दरवाजा ही बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी दफ्तर में कर्सी खाली। - फोटो : amar ujala
दोपहर 1:30 बजे: शिक्षा विभाग में कर्मचारियों ने दफ्तर में किया लंच
बेसिक शिक्षा विभाग में बाबुओं और डीसी ने दफ्तर में ही लंच कर लिया। लंच के बाद की हुई पड़ताल में बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव एक बजकर 34 मिनट पर उपस्थित हो गए। एक बजकर 31 मिनट पर डीसी राशू कुमार अपने कंप्यूटर पर काम करते मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें