फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क, जानें कहां से डायवर्ट किया गया रूट; जाम भी लगा

Thu, 09 Jul 2026 06:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: देवल में हाईवे पर पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। खिरनी के पास सड़क कटने से बल्लावाली मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। पुंडरीकला और बरमपुर के बीच ग्रामीण संपर्क मार्ग कट गया है।
विज्ञापन
1 of 6
नजीबाबाद- मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालाबाद क्षेत्र में जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुजफ्फरनगर जनपद के देवल गांव में हाईवे पर जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा संपर्क फिलहाल टूट गया है। हालात बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
बिजनौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
देवल में मेरठ पौड़ी हाईवे पर पानी भरने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर से बैराज से मीरापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम बढ़ता हुआ बिजनौर जनपद की सीमा तक पहुंच गया। सड़क पर लगातार बह रहे पानी और यातायात सामान्य होने की संभावना न देखते हुए बिजनौर पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिए। इसके बाद दोनों शहरों की ओर जाने वाले वाहनों को गजरौला मार्ग से भेजा जाने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
कादराबाद के गांव अगवानपुर स्थित व्रहद्र गो सरंक्षण केंद्र में भरे बारिश के पानी में खड़े गोवंश। - फोटो : अमर उजाला
बारिश का असर केवल हाईवे तक ही सीमित नहीं रहा। बिजनौर-मंडावर-बालावाली मार्ग पर खिरनी गांव के पास तेज बहाव के चलते सड़क कट गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फिलहाल केवल छोटे और हल्के वाहनों को सावधानी के साथ निकाला जा रहा है।

4 of 6
मंडावर क्षेत्र के ग्राम खिरनी के पास बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। संवाद - फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि खिरनी के पास सड़क को हुए नुकसान के चलते भारी वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी। विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पानी का स्तर घटने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
बालावाली में जलस्तर बढ़ने से उफान पर गंगा नदी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस के प्रभारी रवि नैन ने बताया कि देवल में हाईवे बंद होने के कारण बिजनौर से मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक को गजरौला मार्ग से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सफर पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बढ़ापुर में पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से सरदारपुर मार्ग पर बहते पानी से निकलते लोग। स्रोत ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश से जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और प्रभावित मार्गों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ये भी देखें...
Bijnor: ऑनलाइन नंबर प्लेट बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले सात गिरफ्तार, बना रखी थी फर्जी वेबसाइट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें