फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: बिजनौर से रहा कल्याण सिंह का गहरा नाता, भाजपा नेताओं ने निधन पर जताया दुख, सुनाए पुराने कई किस्से

Sat, 21 Aug 2021 11:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
ग्राम शादीपुर में कल्याण सिंह के आगमन के दौरान का फोटो। - फोटो : amar ujala
बिजनौर की सरजमी से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गहरा नाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जब भाजपा से अलग हुए तो उन्होंने भारतीय क्रांति दल का गठन किया था। इस दौरान मंडावर निवासी लाला राम किशन अग्रवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। लाला राम किशन अग्रवाल उनके नजदीकी रहे हैं। वहीं कल्याण सिंह ने मंडावर में एक जनसभा को संबोधित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से जिले की जनता को गहरा आघात पहुंचा है। 

विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की तीन नियुक्ति
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय में ही सबसे पहले विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पद पर तैनाती की गई थी आदर्श विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे सरदार हरभजन सिंह बताते हैं कि वर्ष 1998 में प्रदेश में 23000 शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने जारी किया था। उस दौरान जिले में 320 अध्यापकों की नियुक्ति प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर की थी। हरबंत सिंह ने बताया कि बीएड एलटी बेरोजगार शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाने का आदेश पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय में पारित हुआ था। जिसका लाभ अब तक शिक्षक उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शिक्षकों ने दुख जताया है।
विज्ञापन

2 of 6
कल्याण सिंह - फोटो : पीटीआई
भाजपा नेता बोले, राजनीति में अपूरणीय क्षति
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह के निधन से जिले के भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर नेता से लेकर कार्यकर्ता तक शोक जता रहे हैं। वहीं उनसे मुलाकात से लेकर बातचीत तक सभी याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुझे अभी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का समाचार मिला। मैं बहुत दुखी हूं। मैंने जब पार्टी ज्वॉइन की थी, तभी से उनसे परिचय था। मेरा उनसे 1991 में मिलना हुआ। वह समर्पित नेता थे। वह रामजन्मभूमि आंदोलन के हीरो थे। देश ने महान राष्ट्रवादी नेता को खो दिया। मैं यह समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। - राजा भारतेंद्र सिंह, पूर्व एमपी एवं भाजपा नेता

4 of 6
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
मैं कल्याण सिंह जी के निधन की सूचना से दुखी हूं। वह देश और हिंदुत्व को समर्पित नेता थे। उनका निधन राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन

5 of 6
लखनऊ पीजीआई में कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala
धामपुर से रहा कल्याण सिंह का गहरा नाता
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का धामपुर से गहरा नाता रहा है। एक बार जब अफजलगढ़ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ कोई घटना घटित हो गई थी, तब उनकी खैर खबर लेने के लिए अफजलगढ़ आए थे। तब वहां आने के बाद वह धामपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता रह रहे सतीश ठेकेदार के घर पर करीब एक घंटा रुके थे। वे पूरे जिले का हालात जाने थे। उस समय श्याम स्वरूप सर्राफ भाजपा के नगर अध्यक्ष हुआ करते थे। भाजपा नेता महेंद्र धनोरिया बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का धामपुर से और धामपुर वासियों से गहरा नाता रहा है। छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि ढांचे के ध्वस्त हो जाने के बाद 1993 में वह दो बार धामपुर में आए थे। एक बार उन्होंने धामपुर के  के. एम. इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के ओजस्वी भाषणों को सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल्याण सिंह(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
शादीपुर में एक निजी कार्यक्रम में आए थे कल्याण सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक बार निजी कार्यक्रम में ग्राम शादीपुर में आए थे, जहां उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया था। सन 2001 में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कल्याण सिंह ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया था। तत्कालीन एमएलसी डॉ. मंगलसेन कोरी के पुत्र का विवाह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी अतर सिंह की पुत्री नीरज के साथ हुआ था। विवाह में भाग लेने के लिए कल्याण सिंह ग्राम शादीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वैवाहिक स्थल पर ही एक छोटी सी सभा को संबोधित भी किया था। इसके बाद वह पूर्व विधायक रहे चौधरी महेंद्र पाल सिंह के आवास पर भी गए थे। ग्राम शादीपुर निवासी अतर सिंह से उनके नजदीकी संबंध रहे और अतर सिंह राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से नगीना विधानसभा क्षेत्र से सन 2002 में चुनाव भी लड़े थे। कल्याण सिंह की मृत्यु का समाचार सुनने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें