फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गैरेज में अचानक लगी भीषण आग, जलकर राख हुई चार लग्जरी कार, तस्वीरों में देखें हाल

Tue, 02 Feb 2021 12:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
चार कार जलकर राख हो गई। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गैरेज में खड़ी चार लग्जरी कार जलकर राख हो गई। हालांकि एक गाड़ी, छोटा हाथी और ट्रैक्टर को बचा लिया गया है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गैरेज में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

2 of 5
गैराज में आग लगने से कार जल गई। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी संदीप जैन का मोहल्ला पतियापाड़ा शांतिकुंज में अपना कार का गैरेज है। जिसमें चार लग्जरी गाडियां, व गैरेज मालिक की एक गाड़ी, एक छोटा हाथी और एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
चार गाड़ियां जलकर राख हो गई। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सोमवार रात करीब दो बजे मोहल्लेवासी ने धुआं उठते देखा तो गैरेज मालिक को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे गैरेज मालिक ने ताला खोलकर देखा तो चारों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी गई।

4 of 5
आग लगने से कार जल गई। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर चांदपुर व बिजनौर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक गैरेज में खड़ी राजीव मदान की क्रेटा, शशांक मदान की नई वैन्यू, अखिल गर्ग की ईओन व राकेश अग्रवाल की बलेनो जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक गैराज में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
वहीं गैरेज में खड़ी एक गाड़ी, ट्रैक्टर व छोटा हाथी को बाहर निकाला गया। आग की लपट व धुएं से बची गाड़ी भी खराब हो गई है। आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें