जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि वारदात के दौरान युवती के मुंह में दुपट्टा ठूस दिया गया था, जिससे उसकी चीख न निकले। घटना की जानकारी लगने पर एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शव के पास मिले मोबइल फोन और परिवार वालों के विरोधाभासी बयानों की समीक्षा व साक्ष्य संकलन कर जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।