सिपाही ने बचाई आठ पुलिसकर्मियों की जान
- फोटो : संवाद
खंभे से टकराकर बदमाशों की गाड़ी नहर में जा गिरी। तभी पीछे से आ रहे पुलिसकर्मी मनोज और गंगाराम नहर में कूद गए। इसी बीच हाई टेंशन लाइन का एक तार टूट कर नहर में आ गिरा। पानी में करंट फैलने के कारण दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और पुलिस ने दोनों ही पुलिस कर्मियों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। घायल हालत में मिले बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सिओ सिटी राकेश वशिष्ठ और सिओ संग्राम सिंह शहर कोतवाल उदय प्रताप और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।