फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मम्मी-पापा की लाश देख उड़े बच्चों के होश, रो-रोकर बुरा हाल, रात में देखी रामलीला, सुबह उजड़ गया परिवार

Wed, 28 Sep 2022 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर हत्या-आत्महत्या मामला। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद में चांदपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर में एक युवक ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और खुद फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। पिटाई से घायल हुई महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, मम्मी-पापा की लाश देखकर बच्चों के होश उड़ गए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई उन्हें संभालने में लगा हुआ है। 

सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ, प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव खानपुर खादर निवासी जयपाल सिंह (38) और पत्नी मुकेश देवी (36) अपने बच्चों के साथ मंगलवार रात को गांव में हो रही रामलीला देखने गए थे। रात को ही वह घर लौट आए। 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं बुधवार सुबह मुकेश देवी घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में घायल अवस्था में मिली। जबकि जयपाल सिंह का शव खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। घायल मुकेश देवी ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

4 of 6
सदमे में बच्चे। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें बेटी आंचल (14), सिमरन (12), बेटा प्रिंस (10) व लवी (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश देवी के परिजनों ने थाने पहुंचकर हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण रामअर्ज, सीओ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्नी-पति के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि पति, पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर पति जयपाल सिंह ने पत्नी मुकेश को पीटकर घायल कर दिया था। घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पत्नी की हत्या कर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या और आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें