फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्ज में डूबे प्रेमी की खातिर गढ़ी डकैती-दुष्कर्म की कहानी, दिनभर खूब हुआ हल्ला, शाम को मोबाइल ने खोला राज

Thu, 16 Nov 2023 11:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर के नगीना में थोक कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर घर में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दागने की रिपोर्ट नगीना देहात थाने में लिखी जाने की गूंज लखनऊ तक पहुंची। डीआईजी मुरादाबाद ने भी मौका मुआयना किया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस गुपचुप तरीके से कड़ियों को सुलझाने में लगी थी। आखिरकार खुलासा हुआ तो सभी हैरत में पड़ गए। मोबाइल ने ही डकैती की झूठी कहानी को बेपर्दा कर दिया।

गुरुवार की दोपहर डीआईजी मुनिराज जी ने रायपुर सादात पहुंचकर परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। उनके संग एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ नगीना भी रहे। डीआईजी ने घटना के अति शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन कारोबारी और उनके परिवार को दिया। इनसे पहले भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलौत व कोतवाली ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत आदि के साथ परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने एसपी से मोबाइल पर वार्ता की तथा घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

2 of 5
फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala
खैर, दिनभर चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी पुष्पेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि कारोबारी की पत्नी से आरोपी पुष्पेंद्र की दोस्ती पिछले 12 साल से है। दोनों ही फोन पर बातें किया करते थे। पुष्पेंद्र ने अपनी आईडी पर ही सिम लेकर महिला को दिया था।


 
विज्ञापन

3 of 5
फर्जी डकैती मामला - फोटो : Amar Ujala
फोन करके महिला ने घर बुला लिया था दोस्त
जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है, उसे महिला ने ही फोन करके घर बुलाया था। चह योजना के तहत अपने संग कटर लेकर पहुंचा था। कटर से अलमारियों के ताले काटकर आभूषण और नकदी चोरी की गई। महिला ने डकैती का रूप देने के लिए चोट के निशान भी खुद ही बनाए। अब खुलासा हुआ तो दुष्कर्म की बातें भी झूठी निकली। सिगरेट से दागने के निशान यातना को पुख्ता करने के लिए बनाए गए थे।

4 of 5
आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने किया खुलासा - फोटो : Amar Ujala
मौके के हालातों से ही संदिग्ध लग रहा था मामला
एएसपी देहात रामअर्ज के अनुसार बुधवार की सुबह सूचना मिलने के साथ ही उन्होंने कारोबारी के घर का मुआयना किया। तब प्रथम दृष्टया ही लगने लगा था कि बदमाशों का दीवार फांदकर आना नामुमकिन है, क्योंकि आठ से दस दीवार उसे फांदनी पड़ती। फिर घनी आबादी के बीच घर का होना और शाम ढलते ही वारदात को अंजाम देना बेहद मुश्किल है। ऐसे में डकैती की सूचना ही संदिग्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी नीरज कुमार जादौन, बिजनौर - फोटो : Amar Ujala
गाज की आंच से बचे कई पुलिसकर्मी
डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी का खुलासा होने पर अब पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। अगर डकैती वास्तव में हुई होती तो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती थी। बता दें कि इस मामले को लेकर एसपी पहले ने बुधवार की शाम नगीना देहात थानाध्यक्ष विकास कुमार को थाने से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं कई अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होने का अंदेशा बना हुआ था। हालांकि अब खुलासा होने पर नगीना देहात पुलिस ने राहत की सांस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें