फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा मां का दिल: जिसे कोख में पाला, उसे ही मौत के घाट उतारा, जिगर के टुकड़े का चेहरा भी देख न सके पिता

Thu, 01 Sep 2022 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी मां गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के नगीना में बच्चे के शव को जिसने भी देखा, वह उसकी मां खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा को लानत देता और कोसता नजर आया। हर कोई सवाल कर रहा था कि क्या ताजीम को मासूम की जान लेते हुए जरा भी तरस नहीं आया। ताजीम तुम कैसी मां हो, जो मासूम बच्चे को नाले में फिकवा दिया। 

ताजीम का पति आसिफ सऊदी अरब में नौकरी करता है। इस दौरान ताजीम के प्रेम-संबंध काठ क्षेत्र के एक लड़के से हो गए और उसने उसके साथ घर बसाने के लिए दिल दहला देने वाली वारदात की साजिश रची। उसने मासूम अरहान को नाले में फिकवा दिया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपहरण की झूठी कहानी रची। लेकिन उसकी यह कहानी सीसीटीवी कैमरे ने पलट दी। सीसीटीवी में नौ साल की बालिका बच्चे को नाले में फेंकते हुए नजर आई। इस बालिका को कुछ दिन पहले ही महिला ने बच्चे की देखभाल के लिए रखा था। 
विज्ञापन

2 of 7
Bijnor Police - फोटो : अमर उजाला
मृतक अरहान के चाचा बिलाल ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आसिफ का विवाह करीब तीन साल पहले कांठ के पास स्थित ग्राम उमरी निवासी खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा के साथ हुआ था। आसिफ पांच साल से सऊदी में काम करता है और दस माह पहले सऊदी से नगीना आया था। 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी महिला गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
उन्होंने रिपोर्ट में लिखवाया है कि 31 अगस्त को रात 8:45 बजे मेरी भाभी खुदशिया उर्फ ताजीम उर्फ अफशा ने नौ साल की बच्ची की मदद से मेरे छह माह के भतीजे अरहान की घर के पास बने नाले में डूबा कर हत्या कर दी थी। 

4 of 7
घटना कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
फुटेज नहीं मिलती तो उलझ जाता मामला
अरहान की मौत के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ही पुलिस की असली मददगार बनी। फुटेज में जब बालिका ही बच्चे को नाले में डालते हुए दिखाई दी तो उसके बाद पुलिस को घटना का खुलासा करने में बहुत आसानी हो गई। फुटेज नहीं होती तो पुलिस अपहरण के मामले में ही उलझ जाती और बाइक सवारों को ही ढूंढती रहती।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
शुरू में उलझाया, बाद में बालिका ने खोल दिया राज: सीओ
सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका को पूछताछ के लिए महिला पुलिस थाने ले जाने लगी तो ताजीम ने बालिका को थाने में नहीं ले जाने के लिए कहा और जिद् करती रही। महिला ने बालिका को भी झूठी कहानी रचने के लिए इस तरह तैयार कर रखा था कि काफी देर तक बालिका पूछताछ में अपने बयान बदल कर पुलिस को उलझाती रही। बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बालिका ने सारा सच उगल दिया।
विज्ञापन

6 of 7
बच्ची कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
बच्चे की देखभाल करती थी बालिका
महिला मायके से एक नौ साल की बालिका को एक सप्ताह पहले बच्चे की परवरिश के लिए साथ लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला काफी देर तक बालिका से बाइक सवार बदमाशों के नाम बताने पर जोर देती रही। बाद में बालिका से आमना-सामना कराने और सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद महिला को अपने पकड़े जाने का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बाप नहीं देख पाया बेटे का चेहरा
मां की क्रूरता के चलते मौत के आगोश में सोने वाला छह माह का अरहान अपने पिता का चेहरा भी नहीं देख सका और दुनिया से विदा हो गया। आसिफ अपनी एकमात्र संतान को पिता का प्यार भी नहीं दे सका। दरअसल, आसिफ का बेटा जब पैदा हुआ था, तब वह सऊदी में ही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें